31 C
New Delhi
Wednesday, September 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा...

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

रायपुर : शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. वर्ष 2025-26 में 4 शिक्षक को स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होने वाले समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया जाएगा. चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं

शिक्षक का नामस्मृति पुरस्कार
राजेश कुमार प्रजापतिडॉ. पदुमलाल पुन्नालाल स्मृति पुरस्कार
कामता प्रसाद जायसवालडॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार
प्रज्ञा सिंहडॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार
प्रियंका गोस्वामीगजानंद माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार

इन 64 शिक्षकों को मिलेगा

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है. चयन प्रक्रिया में शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को आधार बनाया गया है. शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में इन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित यह समारोह प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर होगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
31 ° C
31 °
29.1 °
74 %
3.6kmh
17 %
Wed
34 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
35 °
Sun
37 °

Most Popular