35 C
New Delhi
Tuesday, September 1, 2026
HomeदेशBHEL में बिना परीक्षा नौकरी का मौका! 10वीं से ग्रेजुएट तक के...

BHEL में बिना परीक्षा नौकरी का मौका! 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए 530 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

BHEL Apprentice Recruitment 2026 : भेल (Bharat Heavy Electricals Limited -BHEL) ने युवा उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप का बड़ा मौका दिया है. BHEL Tiruchirappalli ने साल 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन मांगें हैं. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 530 ट्रेनी पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है. इसके लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं भर्ती की डिटेल्स और आवेदन की फुल प्रोसेस…

वैकेंसी डिटेल्स

सबसे ज्यादा 380 पद ट्रेड अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं. इनमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, मैकेनिक R&AC और COPA जैसे ट्रेड शामिल हैं. सिलेक्टेड उम्मीदवार को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी. विभिन्न ट्रेड के अनुसार मंथली स्टाइपेंड 10,560 रुपये से 11,040 रुपये तक तय किया गया है.

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

इसके अलावा टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 60 पदों पर भी भर्ती की जाएगी. ये पद मैकेनिकल, कंप्यूटर, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए हैं. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान 10,900 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा.

ग्रेजुएट अप्रेंटिस श्रेणी में कुल 90 रिक्तियां निकाली गई हैं. इनमें मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के साथ-साथ अकाउंटेंट और असिस्टेंट-HR जैसे पद भी शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निश्चित की गई है. एससी और एसटी कैटेगरी को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल, ओबीसी (NCL) को 3 साल तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी.

कैसे करें आवेदन 

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए हाईस्कूल और ITI, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए डिप्लोमा तथा ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को पहले संबंधित सरकारी अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद BHEL त्रिची पोर्टल पर आवेदन जमा करना होगा.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, जो कि 12 सितंबर 2026 रात 11:45 बजे तक चलेगी. हालांकि, BHEL ने स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद रोजगार देने की कोई बाध्यता नहीं होगी.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
33.1 °
52 %
2.6kmh
74 %
Tue
35 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
32 °

Most Popular