33 C
New Delhi
Monday, August 31, 2026
Homeमौसमबारिश से अभी राहत नहीं! UP-बिहार-झारखंड समेत 18 राज्यों में भारी बारिश...

बारिश से अभी राहत नहीं! UP-बिहार-झारखंड समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड-भूस्खलन का खतरा

उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने 18 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अब भी सक्रिय है। इसके असर से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मिट्टी खिसकने का खतरा भी बढ़ गया है।

IMD ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बारिश की चेतावनी जारी की है।

यूपी में कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में 31 अगस्त को कई जगह बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 1 और 2 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 3 से 5 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में औरंगाबाद में करीब 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा

उत्तराखंड में 31 अगस्त को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना है। राज्य में 31 अगस्त और 1 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने अगले 24 घंटे के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का खतरा बताया है।

हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में भी 31 अगस्त से बारिश बढ़ने की संभावना है। शिमला, सिरमौर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति समेत कई जिलों में 31 अगस्त से 5 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में 31 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। राज्य में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा और चतरा में अगले 24 घंटे के दौरान फ्लैश फ्लड का कम से मध्यम खतरा बताया गया है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने और तेज बहाव की स्थिति बन सकती है।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश

ओडिशा में 31 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 1 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में 31 अगस्त को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 1 सितंबर को दोपहर से शाम के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
33 ° C
33.1 °
33 °
55 %
4.1kmh
50 %
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
34 °

Most Popular