36.6 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़Indian Railways: रायपुर रेलवे में AI की एंट्री! अब ट्रेन के पहिए...

Indian Railways: रायपुर रेलवे में AI की एंट्री! अब ट्रेन के पहिए से यात्रियों के चेहरे तक होगी स्मार्ट निगरानी, हर खतरे का मिलेगा अलर्ट

Indian Railways: रायपुर रेल मंडल में निगरानी और सुरक्षा तंत्र का पूरा तरीका बदलने जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से मालगाड़ी से लेकर यात्री ट्रेनों के कोच में 360 डिग्री स्कैन होगा। एआई कैमरे चलते ट्रेन के पहिए, ब्रेक और दूसरे महत्वपूर्ण हिस्सों में होने वाली खराबी को तुरंत पकड़ेंगे और इसकी जानकारी सीधे संबंधित वर्कशॉप तक पहुंच जाएगी। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। इसके अलावा आधुनिक तकनीक से अनेक काम किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि एआई क्रांति से समय पर ट्रेन चलने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मंडल में 10 अलग-अलग कार्यों के लिए एआई आधारित सिस्टम लगाए जा रहे हैं।

  1. वर्चुअल ट्रैकिंग- भिलाई के पीपी यार्ड में एआई बेस्ड वर्चुअल ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है। एआई कैमरे से मालगाड़ी से लेकर यात्री ट्रेनों के कोच का 360 डिग्री स्कैन करते हैं।
  2. फेस रिकग्निशन- बड़े स्टेशनों पर फेस रिकग्निशन वाले एआई सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
  3. एआई सिस्टम से यात्री-कर्मचारी को मिलेगी राहत , डेटा लॉगर से समय पर चलाएंगे ट्रेन: कंट्रोल रूम में ट्रेन चलने का डेटा लॉगर डिस्प्ले लगेगा। इसमें ट्रेनों की रियल-टाइम लोकेशन दिखेगी।
  4. ट्रेन व कोच की मांग- मैनेजमेंट के लिए डेटा एनालिटिक्स टूल तैयार किया गया है। यह वेटिंग लिस्ट का विश्लेषण कर बताएगा कि किस रूट पर कितनी मांग है।
  5. आईगोट देगा पानी का अलर्ट-कई बार कोच में पानी खतम हो जाता है, इस सिस्टम में पानी का स्तर कम होते ही आईगोट सिस्टम अलर्ट जारी करेगा।
  6. लेवल क्रासिंग पर एआई कैमरे- एआई वाले कैमरे से लेवल क्रासिंग गेट बंद होने का ऑटोमैटिक संकेत सीधे स्टेशन मास्टर को मिलेगा। गेट पूरी तरह बंद है या नहीं, यह पता करने के बाद ही स्टेशन मास्टर ट्रेन को आगे बढऩे की हरी झंडी देंगे।
  7. दोस्त सिस्टम से मिलेगी सुरक्षा- दोस्त एआई बेस्ड सिस्टम है। यह ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों को उसी या दूसरी लाइन पर आने वाली ट्रेन का अलर्ट मैसेज भेजेगा।
  8. ड्रोन से ओएचई का सर्वे- रेलवे में पहली बार रखरखाव के लिए ड्रोन से ओएचई लाइन का सर्वे किया जा रहा है। ड्रोन ऊपर से तार, पोल और अन्य उपकरणों की फोटो-वीडियो लेकर फॉल्ट बता देता है। इससे मैनपावर और समय दोनों बच रहा।
  9. ट्रेन को पटरी से उतरने रोकेंगे-स्टेशन पर गुजरने वाले कोच और वैगन के निचले हिस्से यानी अंडर-गियर की जांच एआई कैमरे करेंगे।
  10. आईआर कंट्रोलर का रियल-टाइम मॉनिटरिंग:::: स्टेशन में लगे लिफ्ट, एस्केलेटर और बिजली सिस्टम की रियल-टाइम निगरानी आईआर कंट्रोलर सिस्टम करेगा

रायपुर मंडल में स्टेशन- 45

मंडल में एआई बेस्ड कैमरे लगेंगे- 100 से अधिक
मंडल से चलने वाली यात्री ट्रेनें- 130 से अधिक
मंडल में नए कार्य एआई से होंगे- 10 से अधिक
रायपुर स्टेशन का फुटफॉल- 80 हजार से अधिक

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
35 %
3.8kmh
0 %
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular