27 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chamoli tunnel accident: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की...

Chamoli tunnel accident: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

Chamoli tunnel accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर – पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम को अचानक  पानी भर गया। जिला प्रशासन ने राहत अभियान शुरू करते हुए टनल में काम कर रहे 22 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे में 11 श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं, इनमें झारखंड के 5, बिहार के 2, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब और हिमाचल के 1-1 मजदूर हैं। छह मजदूर अब भी लापता है। बता दें कि बीते दिसंबर में भी इसी टनल में लोको ट्रेन टकरा गई थी।

मलबे का सैलाब बहने लगा

विष्णुगाड – पीपलकोटी पनबिजली परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम जो हुआ, वह अंदर मौजूद मजदूरों के लिए जिंदगी और मौत के बीच कुछ सेकंड की जंग थी। पहाड़ का मलबा और पानी इतनी तेजी से टनल में घुसा कि मजदूरों को कुछ समझने तक का मौका नहीं मिला। घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे, तभी भूस्खलन हुआ।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
27 ° C
27 °
26.1 °
34 %
3.1kmh
2 %
Wed
26 °
Thu
26 °
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular