24 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Liquor Shops Closed: मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन...

CG Liquor Shops Closed: मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

CG Liquor Shops Closed: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की सभी अधिकृत दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के साथ अन्य निर्धारित मदिरा प्रतिष्ठानों में भी शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। आबकारी विभाग ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस के दौरान शराब का अवैध विक्रय, अवैध रूप से शराब रखना और उसका परिवहन न हो।

इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24 ° C
24.1 °
24 °
46 %
1.5kmh
3 %
Wed
25 °
Thu
26 °
Fri
27 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular