34.9 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़Railway Special Train: रेलवे की बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ के लिए चलेगी प्रयागराज-विशाखापट्टनम...

Railway Special Train: रेलवे की बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ के लिए चलेगी प्रयागराज-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Railway Special Train: बिलासपुर से प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए दोनों शहरों के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा और बर्थ का विकल्प मिल सकेगा।

यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 16-16 फेरे लगाएगी। इस सेवा से प्रयागराज, बिलासपुर, रायगढ़ समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज-विशाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से रवाना होगी। यह ट्रेन शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04160 विशाखापट्टनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल 15 अगस्त से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।

बिलासपुर में दोनों दिशाओं में ठहराव
प्रयागराज से विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर रात 10:15 बजे पहुंचेगी और 10:25 बजे रवाना होगी। वहीं विशाखापट्टनम से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन बिलासपुर में सुबह 6 बजे पहुंचेगी और 6:10 बजे रवाना होगी। इसके अलावा शहडोल, अनूपपुर और पेंड्रारोड समेत मार्ग के कई प्रमुख स्टेशनों पर भी दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव रहेगा।

22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें पांच जनरल, सात स्लीपर, एक एसी-2, चार एसी-3, तीन एसी-3 इकोनॉमी, एक पावर कार और एक एसएलआरडी कोच शामिल हैं। अलग-अलग श्रेणी के कोच होने से यात्रियों को अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा।

इन प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी
प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, बलांगीर, टिटिलागढ़ और विजयनगरम सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
33 %
3.8kmh
0 %
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular