34.1 C
New Delhi
Wednesday, September 23, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर जारी, यूपी-बिहार समेत 15...

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर जारी, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से उत्तर पश्चिमी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में अगले 14 से 15 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी की संभावना बन रही है. जबकि दिल्ली-NCR में भी रविवार को मौसम बदल सकता है. पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में अच्छी बरसात होने के चांस है. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून फिलहाल देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में लगातार सक्रिय दिख रहा है. जिसके चलते बारिश का कोटा भी पूरा होने की संभावना अब बन रही है.

इन 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक के कई राज्यों में खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने 9 अगस्त के दिन रविवार को 15 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. इस हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

  • उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान
  • झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम 

दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में मौसम फिर से बदलने की संभावना है. राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है. दिल्ली में पिछले 2 दिनों में अच्छी बारिश हुई है. जहां 2011 के बाद अगस्त के महीने में दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. लगातार बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है. दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में हुआ झमाझम बारिश के बाद कोटा भी तेजी से पूरा हो रहा है. दिल्ली में अब तक 225.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.

यूपी-बिहार में तेज बारिश

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से नदियां उफान पर चल रही हैं. दक्षिण-पश्चिम यूपी में बने वेदर सिस्टम के कारण कई जिलों में झमाझम बारिश और 50 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में बारिश का अलर्ट है. बिहार में भी गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, रोहतास, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, सहरसा और सुपौल में बारिश के चांस हैं.

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रुकी 

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. अमरनाथ यात्रा के रास्ते में हुए लैंडस्लाइड की वजह से यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है. पहलगाम और बालटाल दोनों रूट यातायात प्रभावित हुआ है. ऐसे में यहां मरम्मत का काम शुरू किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 अगस्त से अगले आदेश अरमनाथ यात्रा पर रोक रहेगी. वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई है. जबकि यहां तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है.

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में अलर्ट  

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में गंगा समेत 6 नदियां उफान पर चल रही हैं. भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. जबकि 9 अगस्त के दिन बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा जिलों में मध्यम से तेज बारिश के चांस अगले 24 घंटे में बन रहे हैं. यहां हवा की रफ्तार भी बढ़ने की संभावना है. दोनों पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिन बारिश के लिहाज से अहम है.

क्यों हो रही झमाझम बारिश 

भारतीय मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गंगा के किनारे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन दोहरी मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी और मध्य भारत समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेज इजाफा हुआ है. यही वजह है कि पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है. जबकि अगस्त के दूसरे हफ्ते में भी अच्छी बारिश हो सकती है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
47 %
0.6kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
34 °

Most Popular