35 C
New Delhi
Wednesday, September 23, 2026
Homeमौसमयूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ...

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बदलेगा मौसम

नई दिल्लीः दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया है। बीती रात हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी है। नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है और आकाश में काले बादल छाए हुए हैं। आकाश में काले बादल होने की वजह से दिन में अंधेरा सा दिख रहा है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली से सटे हरियाणा में झमाझम बारिश हो सकती है। पंजाब और चंडीगढ़ में भी आज तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ जगहों पर 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरल, माहे, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी मौसम के ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।

इन जगहों पर आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है। 4-7 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। बिजली कड़कने के साथ हवा की गति 30-40 किमी/घंटा हो सकती है। 4-9 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि गुजरात, असम समेत कई राज्यों में भारी बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं।

यूपी के लोगों के भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अगस्त को गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है, जबकि 6 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है। विभाग ने कहा कि 7 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे मौजूदा गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
35 ° C
35 °
35 °
40 %
2.7kmh
0 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
32 °

Most Popular