36.3 C
New Delhi
Monday, August 3, 2026
HomeदेशDelhi Water Bill: पानी का बिल नहीं भरा तो सील हो सकती...

Delhi Water Bill: पानी का बिल नहीं भरा तो सील हो सकती है प्रॉपर्टी, 70% छूट का मौका 15 अगस्त तक

Delhi Water Bill: अगर आपका घर या कारोबार दिल्ली में है और पानी का बिल लंबे समय से बकाया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. खासकर उन कमर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं, जिन पर लाखों रुपये का पानी का बिल बकाया है. अच्छी बात यह है कि सरकार ने लोगों को राहत भी दी है और 15 अगस्त तक लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) में 70% तक की छूट का मौका दिया है.

किन लोगों को भेजा गया नोटिस?

दिल्ली जल बोर्ड ने ऐसे 1,125 कमर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों की पहचान की है, जिन पर 25 लाख रुपये या उससे ज्यादा का पानी का बिल कई वर्षों से बकाया है. जल मंत्री परवेश साहिब सिंह के मुताबिक, इन सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें 15 अगस्त 2026 तक बकाया जमा करने के लिए कहा गया है.

15 अगस्त तक नहीं भरा बिल तो क्या होगा?

दिल्ली जल बोर्ड ने साफ कर दिया है कि तय समय तक बकाया जमा नहीं करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में बोर्ड के पास संबंधित प्रॉपर्टी को अटैच  यानी कुर्क करने और सील करने का अधिकार है. इसलिए जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्हें समय रहते बिल जमा करने की सलाह दी गई है.

क्या दिल्ली के सभी लोगों पर होगी कार्रवाई?

बता दें कि यह कार्रवाई सभी उपभोक्ताओं पर नहीं हो रही है. फिलहाल यह सख्ती सिर्फ उन कमर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ उठाया जा रहा है, जिनका पानी का बिल 25 लाख रुपये या उससे अधिक बकाया है. घरेलू और अन्य उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल ऐसा कोई आदेश नहीं है.

15 अगस्त तक 70% तक की राहत का मौका

दिल्ली सरकार फिलहाल लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) माफी योजना चला रही है. इस योजना के तहत उपभोक्ता मूल बकाया राशि जमा करके लेट पेमेंट सरचार्ज में 70% तक की छूट का लाभ ले सकते हैं. यह योजना घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है. पहले यह योजना 31 जनवरी 2026 तक पूरी छूट के साथ लागू थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 तक कर दिया गया है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना पानी का बिल

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके नाम पर कितना पानी का बिल बकाया है, तो इसे ऑनलाइन आसानी से चेक किया जा सकता है.

  • – सबसे पहले दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • – वहां “View/Print Latest Bill” के विकल्प पर क्लिक करें.
  • – अब अपना KNO (Consumer Number) दर्ज करें.
  • – आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें.
  • – इसके बाद “View Bill” पर क्लिक करें.
  • – स्क्रीन पर आपका लेटेस्ट और बकाया पानी का बिल दिखाई देगा.

  • समय रहते बिल जमा करना क्यों है जरूरी?अगर आपको दिल्ली जल बोर्ड की ओर से नोटिस मिला है, तो आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द बकाया जमा करना बेहतर रहेगा. इससे एक तरफ आप कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं, वहीं दूसरी ओर लेट पेमेंट सरचार्ज में मिल रही 70% तक की छूट का भी फायदा उठा सकते हैं. इसलिए अगर आपका पानी का बिल अभी तक बाकी है, तो 15 अगस्त से पहले उसे जरूर भर दें.
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
44 %
4.7kmh
100 %
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
33 °

Most Popular