32.7 C
New Delhi
Tuesday, July 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Open School Exam Date: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा...

CG Open School Exam Date: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

CG Open School Exam:10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुन: परीक्षा दिलाने का अवसर मिलता है। यह अवसर परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा परीक्षा के लिए समय-सारिणी की घोषणा होते ही संबंधित छात्र-छात्राओं की तैयारी भी शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। ओपन स्कूल में परीक्षा में ओएमआर शीट लागू होगी। राज्य ओपन स्कूल के नियमानुसार छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले ओएमआर आंसर शीट में परीक्षार्थियों का नाम, विषय, परीक्षा की तारीख पहले से अंकित होगी।

सीसी टीवी कैमरे से होगी निगरानी

इसकी जांच के लिए परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। डॉ शोभाराम देवांगन उमावि में छात्रों पर सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक स्थान ग्रहण करना होगा। 8.35 बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण होगा। 8.40 बजे अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। 8.45 बजे से 11.45 तक परीक्षार्थी उत्तर लेखन कार्य करेंगे।

उडऩदस्ता दल का हुआ गठन

परीक्षा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के बाद भी 12 वीं बोर्ड परीक्षा में पूर्व में नकल प्रकरण सामने आ चुके हैं इसलिए नकल प्रकरण की निगरानी के लिए इस साल उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है। उडऩ दस्ता टीम के सदस्य परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेकर व्यवस्था की जानकारी लेंगे।

10वीं परीक्षा का कार्यक्रम

10 अगस्त – उर्दू
11 अगस्त – हिंदी
13 अगस्त – व्यवसाय अध्ययन
17 अगस्त – अर्थशास्त्र
18 अगस्त – विज्ञान
19 अगस्त – मराठी
20 अगस्त – सामाजिक विज्ञान
21 अगस्त – गृह विज्ञान
22 अगस्त – गणित
24 अगस्त – अंग्रेजी
25 अगस्त – संस्कृत

12वीं परीक्षा का कार्यक्रम

10 अगस्त – हिंदी
11 अगस्त – लेखांकन
13 अगस्त – गृह विज्ञान
17 अगस्त – भौतिक शास्त्र
18 अगस्त – वाणिज्य
19 अगस्त – राजनीति विज्ञान
20 अगस्त – गणित
21 अगस्त – अर्थशास्त्र
22 अगस्त – जीव विज्ञान
24 अगस्त – रसायन शास्त्र
25 अगस्त – भूगोल
27 अगस्त – अंग्रेजी
29 अगस्त – इतिहास (अंतिम परीक्षा)

प्रवेश पत्र जल्द होंगे वितरित

ओपन स्कूल  परीक्षा प्रभारी टी.आर. ध्रुव ने बताया कि अवसर परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा में सफल होने का यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो नियमित बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे। ऐसे में समय-सारिणी के अनुसार तैयारी कर वे अपनी शैक्षणिक यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
60 %
4kmh
99 %
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular