33 C
New Delhi
Thursday, September 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही...

CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही लगेंगे पोस्टर, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

रायपुर : राजधानी में कही भी पोस्टर लगाने से पहले अब आपको सोचना पड़ेगा, क्योंकि रायपुर नगर निगम ने शहर में फ्री में पोस्टर और फ्लैक्स लगाने के लिए सभी 10 जोनों में स्थान तय कर दिए हैं. तयशुदा जगह की बजाए अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने पर 5 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा. यही नहीं राजधानी के दुकानदार अब दुकानों पर सिर्फ प्रतिष्ठान और संचालक का नाम ही प्रदर्शित कर सकेंगे. किसी भी कंपनी, ब्रांड, ऑफर, डिस्काउंट, एलईडी डिस्प्ले या अन्य प्रचार सामग्री लगाने के लिए नगर निगम की अनुमति लेना अनिवार्य होगा. नगर निगम ने आउटडोर एडवरटाइजमेंट पॉलिसी-2024 के तहत अनाधिकृत विज्ञापनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है. इसके लिए ई-चालान प्रणाली लागू की जाएगी. निगम ने दुकानदारों, राजनीतिक दलों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और विज्ञापन एजेंसियों को एक सप्ताह के भीतर नियमों का पालन करने या अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं.

तो दुकानदार को देना होगा 50 हजार जुर्माना

निगम के अनुसार दुकानों पर लगी कंपनी या ब्रांड की ब्रांडिंग, ऑफर, सेल, डिस्काउंट, एलईडी डिस्प्ले और अन्य प्रचार सामग्री बिना अनुमति मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा. इसी तरह अनाधिकृत होर्डिंग पर न्यूनतम एक लाख रुपए, बल्क विज्ञापन पर 10 हजार रुपए प्रति आयोजन और बिना अनुमति हवाई विज्ञापन पर दो लाख रुपए तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है.

इन स्थलों पर लगा सकते हैं फ्री में पोस्टर

जोन-01 : दम्मानी पेट्रोल पंप, गुढ़ियारी पड़ाव, पैराडाइज होटल; जोन-02 एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड; जोन-03 जोन कार्यालय, एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड जोन-04 पुराना धरना स्थल, बूढ़ातालाब; जोन-05 गोल चौक, लाखेनगर, चंगोराभाठा; जोन-06 आईएसबीटी, पौनी पसारी, 100 बिस्तर अस्पताल बाउंड्री; जोन-07 कबीर चौक फ्लाईओवर; जोन-08 पीनी पसारी सब्जी
मंडी; जोन-09 : मढ़िया तालाब, जोरा, फुंडहर पानी टंकी; जोन-10 जोन कार्यालय, अमलीडीह गौठान.

सख्ती से करेंगे लागू – अंजली शर्मा

राजस्व उपायुक्त नगर निगम डॉ. अंजली शर्मा ने चर्चा में कहा कि इन नियमों को सख्ती से हम लागू करेंगे। इसके लिए एडवरजाइजर, प्रिंटर से लेकर राजनीतिक दलों से भी निगम आयुक्त की उपस्थिति में संवाद करेंगे. साथ ही दिशा सूचक के संबंध में हमारी जांच जारी है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
3.1kmh
31 %
Thu
33 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
40 °

Most Popular