28 C
New Delhi
Friday, September 11, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली में आज तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए...

Weather Update: दिल्ली में आज तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए किन-किन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Update: मौसम विभाग ने आज यानी 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा और बारिश की वजह से पेड़ गिरने, जलभराव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

  1. देश की राजधानी दिल्ली में आज शाम तक तेज बारिश और आंधी की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  2. वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, सीतापुर, हरदोई, बहराइच समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  3. बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार और अन्य जिलों में बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की संभावना है। बिजली गिरने का भी खतरा है।
  4. झारखंड के रांची, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह और आस-पास के जिलों में भारी बारिश और 55 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
  5. राजस्थान के बारां, कोटा, बूंदी, सिरोही, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, राजसमंद और टोंक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
  6. मध्य प्रदेश के खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, बेतुल, होशंगाबाद, विदिशा, बालघाट, रीवा, सिंगरौली और उज्जैन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
  7. गुजरात के नवसारी, सूरत, तापी, वलसाड, डांग, जूनागढ़, अमरेली, अहमदाबाद, बावला और भावनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।
  8. महाराष्ट्र के पुणे, ठाणे, मुंबई, पालघर, रत्नागिरी, बुलढ़ाना, अमरावती, गढ़चिरौली और गोंदिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
  9. पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, सास नगर और रूप नगर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।
  10. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, कालिम्पोंग, कूचबिहार, बीरभूम, हुगली, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, नादिया और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल?

  • उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
  • जम्मू-कश्मीर के कठुआ, जम्मू, रियासी, रामबन, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला और पुलवामा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
  • वहीं, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, मंडी और सोलन में बारिश की संभावना है।
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
28 ° C
28 °
27.1 °
83 %
1kmh
100 %
Fri
29 °
Sat
31 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
34 °

Most Popular