28 C
New Delhi
Friday, September 11, 2026
HomeदेशDelhi Metro Update: आज सभी मेट्रो स्टेशन खुले या बंद? घर से...

Delhi Metro Update: आज सभी मेट्रो स्टेशन खुले या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा स्थिति

Delhi Metro Update: जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार शाम दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) खोल दिए. इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं.

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खोल दिए गए हैं.” इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद डीएमआरसी ने राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी.

18 मेट्रो स्टेशनों पर बंद थी एंट्री

शनिवार सुबह नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएमआरसी ने केंद्रीय दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी थीं. डीएमआरसी की एडवाइजरी के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए थे. अब सभी स्टेशनों पर सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
28 ° C
28 °
27.1 °
83 %
1kmh
100 %
Fri
29 °
Sat
31 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
34 °

Most Popular