28 C
New Delhi
Sunday, September 13, 2026
Homeदेशमूसलाधार बारिश से थमी रेल की रफ्तार! राजस्थान में 13 ट्रेनें कैंसिल,...

मूसलाधार बारिश से थमी रेल की रफ्तार! राजस्थान में 13 ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

जयपुर: दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से राजस्थान में बारिश का दौर आज भी जारी है। पिछले 24 घंटों में बालोतरा जिले के पचपदरा और राजसमंद के आमेट में सबसे ज़्यादा 9-9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।  मौसम  विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट, नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की है।

भारी बारिश की वजह से बस और ट्रेन यातायात पर असर पड़ा है। वेस्टर्न रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच पुल नंबर 203 के पास जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई, जिससे मुंबई रूट पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलवे ने बताया कि इस रुकावट के कारण कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

  1.  दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  2.  दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  3.  दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  4.  दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  5.  दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल निरस्त रहेगी।
  6.  दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  7.  दिनांक 24.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  8.  दिनांक 24.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12952 नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल तेजस राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  9.  दिनांक 25.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  10.  दिनांक 25.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12926 अमृतसर–बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  11.  दिनांक 25.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  12.  दिनांक 25.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर– बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  13.  दिनांक 26.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें

  1.  दिनांक 23.07.2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
  2.  दिनांक 23.07.2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 04712 बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर स्पेशल वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

इन जगहों पर हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में भी आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। पचपदरा और आमेट में सबसे ज़्यादा 9-9 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि सलूंबर, उदयपुर के झाडोल और चित्तौड़गढ़ के बडेसर में 7-7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जगहों पर 7 सेंटीमीटर से कम बारिश हुई।

कई नदियां उफान पर

भारी बारिश ने कई जिलों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया और हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, ब्यावर, भीलवाड़ा और उदयपुर में खेतों में पानी भर गया। डूंगरपुर में सोम और माही नदियां उफान पर हैं, जबकि जलभराव, मौसमी नदियों के ओवरफ्लो होने और पुलियों को नुकसान पहुंचने से कई गांवों और छोटे कस्बों का सड़क संपर्क बाधित हो गया है।

मौसम विभाग ने बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है और भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सिरोही, उदयपुर, बालोतरा और बाड़मेर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के कई अन्य हिस्सों के लिए येलो अलर्ट लागू है। गुरुवार को राज्य का सबसे ज़्यादा तापमान फलोदी में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डबोक (उदयपुर) में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें कि राजस्थान से सटे गुजरात में भी भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से गुजरात में भी ट्रेन यातायात पर असर पड़ा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
28 ° C
29.1 °
28 °
94 %
2.1kmh
18 %
Sat
29 °
Sun
35 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
37 °

Most Popular