34.3 C
New Delhi
Friday, July 24, 2026
Homeदुनियाट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी! बोले- हर मिसाइल हमले का...

ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी! बोले- हर मिसाइल हमले का जवाब ब्रिज और पावर प्लांट उड़ाकर देंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को इस बार खतरनाक वॉर्निंग दे दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर अब से ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी जहाज पर फायरिंग या मिसाइल हमले करता है तो हर हमले के बदले अमेरिका उसके ब्रिज या पावर प्लांट को निशाना बनाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अब से जब भी ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर फायरिंग करता है, चाहे वह मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य उपकरण या हथियार से हो, संयुक्त राज्य अमेरिका बमबारी करेगा और एक पुल या बिजली संयंत्र को तबाह कर देगा. इसमें तेहरान की राजधानी के बगल में या उसके अंदर स्थित पुल या बिजली संयंत्र भी शामिल हैं.”

बीते दिन भी अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. चाबहार से लेकर  बंदर अब्बास और केशम द्वीप में भी कई धमाके हुए. मंगलवार, 21 जुलाई को एक ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने बताया कि ओमान के तट पर एक टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या ड्रोन) पर हमला हुआ. ईरान ने कुवैत में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला करने का भी दावा किया. पेंटागन ने माना है कि 3 सैनिकों की मौत के अलावा दो हफ्तों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
34.3 ° C
34.3 °
34.3 °
50 %
5kmh
81 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
35 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular