27 C
New Delhi
Sunday, September 6, 2026
HomeदेशDelhi Metro News: सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक...

Delhi Metro News: सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

Delhi Metro News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभी भी प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। सोमवार को संसद कूच के नाम पर प्रदर्शन के दौरान जबरदस्त बवाल और हंगामा देखने को मिला था। इसके बाद मंगलवार की रात को भी जंतर मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया है। दिल्ली पुलिस उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इस बीच अब दिल्ली में बवाल को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने जानकारी दी है कि दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

कौन से स्टेशन रहेंगे बंद?

सामने आई जानकारी के अनुसार, राजीव चौक, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जनपथ मेट्रो समेत 16 मेट्रो स्टेशन को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट में इंटरचेंज फैसिलिटी जारी रहेगी। बता दें कि कल रात कनॉट प्लेस और जंतर मंतर के पास उपद्रवियों ने भारी बवाल काटा था जिसके बाद DMRC ने ये फैसला लिया है।DMRC ने बताया है कि ये फैसला सुरक्षा कारणों से किया गया है। जो मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे वे हैं-:

1. लोक कल्याण मार्ग

2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम

CRPF का डिप्लॉयमेंट 

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन पर CRPF को तैनात किया गया है। संसद जाने वाले मार्ग पर सीआरपीएफ का भी डेप्लॉयमेंट कर दिया गया है। जंतर-मंतर के आसपास के चार मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली पुलिस का डिप्लॉयमेंट है। ये राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और बाराखंबा मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस मॉनिटर कर रही है की कितनी संख्या में लोग जंतर मंतर जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27 ° C
27 °
25.1 °
100 %
4.6kmh
100 %
Sun
30 °
Mon
37 °
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
39 °

Most Popular