30.3 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomeखेलFIFA World Cup 2026 Champion: स्पेन बना दो बार का FIFA वर्ल्ड...

FIFA World Cup 2026 Champion: स्पेन बना दो बार का FIFA वर्ल्ड चैंपियन! देखें किस देश ने सबसे अधिक बार जीता है विश्व कप

FIFA World Cup 2026 Champion: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करके एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. न्यू जर्सी में खेले गए फाइनल मैच में उन्होंने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से मात दी. फुल टाइम में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी, जिसकी वजह से मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया. जिसमें स्पेन ने एक गोल करके अपनी जीत पक्की कर दी. खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में स्पेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया, जबकि लगातार 6 मैच में क्लीन शीट (मैच में कोई भी गोल न खाना) रखी. इसका पूरा क्रेडिट टीम के डिफेंडर और उनका गोलकीपर उनाई सिमोन को जाता है. इसी वजह से सिमोन को गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड दिया गया.

इस जीत के साथ स्पेन दो बार फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाला सातवां देश बन गया. इससे पहले उन्होंने 2010 में ये ट्रॉफी अपने नाम की थी. जब उन्होंने नीदरलैंड को 1-0 से मात थी. उस मैच में भी नतीजा एक्स्ट्रा टाइम में निकला था. हालांकि सबसे ज्यादा बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले देशों की लिस्ट में ब्राजील सबसे ऊपर है. उन्होंने 5 बार वर्ल्ड कप का ताज अपने सिर पर पहना है. उसके बाद जर्मनी और इटली ने 4-4 बार ये खिताब अपने नाम करने में सफल रहे. जबकि अर्जेंटीना ने तीन, उरुग्वे और फ्रांस ने 2-2 और इंग्लैंड ने एक बार ये खिताब जीता है. नीचे देखिए किस वर्ष में किस टीम ने वर्ल्ड कप को जीता?

5 खिताब: ब्राजील (1958, 1962, 1970, 1994, 2002)

4 खिताब: जर्मनी (1954, 1974, 1990, 2014)

4 खिताब: इटली (1934, 1938, 1982, 2006)

3 खिताब: अर्जेंटीना (1978, 1986, 2022)

2 खिताब: उरुग्वे (1930, 1950)

2 खिताब: फ्रांस (1998, 2018)

2 खिताब: स्पेन (2010, 2026)

1 खिताब: इंग्लैंड (1966)

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
68 %
3.5kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
33 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
30 °

Most Popular