32.2 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeदुनियाPub Fire Incident News: जश्न के बीच मचा मौत का तांडव, पब...

Pub Fire Incident News: जश्न के बीच मचा मौत का तांडव, पब में भीषण आग से 27 की जान गई, 63 घायल

Pub Fire Incident News: थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह-सुबह एक पब में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग लगने की इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए हैं। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में पब के मेन गेट से आग और धुएं का गुबार निकलते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

सोमवार तड़के लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और बाद में आग पर काबू पाया। बचाव कर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली।

वीडियो में भागते दिखे लोग

मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों ने आग लगने की इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। वीडियो में थाईलैंड राजधानी बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित पब के सामने के दरवाजे से आग की भीषण लपटें निकलती और आसमान में घना काला धुआं उठता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग वहां से भागने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं।

आधे घंटे में आग पर पाया काबू

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है और कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा। घटना के बाद की तस्वीरों में जले हुए टेबल-कुर्सियां ​​और पब का क्षतिग्रस्त अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
29 %
2.9kmh
65 %
Thu
29 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular