31.8 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeखेलIND vs ENG T20: तीसरे मैच की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब...

IND vs ENG T20: तीसरे मैच की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब देर रात शुरू होगा मुकाबला; जानें नया समय और लाइव कहां देखें

IND vs ENG T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज जारी है। सीरीज के अब तक दो मैच हो चुके हैं। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया और दूसरा मुकाबला अंग्रेज टीम ने चार विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। अब आज सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भी भारतीय समय अनुसार शाम को नहीं होगा, ​बल्कि रात में शुरू होगा, जो आधी रात तक चलता रह सकता है। यानी अगर आप मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो फिर आपकी नींद खराब होगी।

श्रेयस अय्यर को अब तक अपनी पहली जीत की तलाश

आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरेगी। श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं, लेकिन एक में भी उन्हें ​जीत नहीं मिली है। टीम तीन मैच हारी है और एक रद हो गया था। क्या आज वो दिन है, जब अय्यर की जीत का खाता खुलेग, ये दे रात पता चलेगा।

आज रात दस बजे से शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच

इस बीच आज के मैच के टाइम की बात करें तो ट्रेंट ​ब्रिज में होने वाला मुकाबला भारतीय समय अनुसार 10 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होग, उसी वक्त पता चलेगा कि इस मैच में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। इंग्लैंड ने तो अपनी परम्परा निभाते हुए एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन बता दी है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विश्व कप जीतने के बाद खराब दौर से गुजर रही है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद इस वक्त बहुत खराब दौर से गुजर रही है। विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है, वहीं श्रेयस अय्यर को कमान दी गई है, जो अभी तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। अब सीरीज के तीन और मैच बचे हैं, अगर इसमें से एक भी मैच हाथ से गया तो फिर समझ लीजिए कि सीरीज भी हाथ से चली जाएगी। फिर भारत के पास सीरीज जीतने का मौका नहीं होगा। देखना होगा कि टीम इंडिया आज के मैच में कैसा खेल दिखाती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
60 %
2.3kmh
45 %
Thu
32 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular