28.8 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
HomeखेलIND vs ENG 2nd T20I: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! भारत vs...

IND vs ENG 2nd T20I: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! भारत vs इंग्लैंड दूसरे टी20 का बदला टाइम, अब नहीं करना होगा 10 बजे तक इंतजार

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था, अब दूसरे मुकाबले की बारी है। दूसरा मैच अब कुछ ही घंटे की दूरी पर है। दोनों टीमों की तैयारी अब आखिरी चरण में है, इस बीच दूसरे मैच के शुरू होने का वक्त नोट कर लीजिए, ताकि कहीं आपका मैच छूट ना जाए। खास बात ये है कि अगले मैच के​ लिए आपको रात 10 बजे का इंतजार नहीं करना होगा।

श्रेयस अय्यर को कप्तान बनने के बाद अपनी पहली जीत की तलाश

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की तैयारी कर रही है। टी20 के नए कप्तान श्रेयस अय्यर अभी तक तीन मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। पहले आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच बारिश के कारण रद हो गया। अब अगले मैच की बारी है, जो मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को शाम सात बजे से होगा शुरू

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारतीय समय अनुसार रा​त करीब दस बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरा मैच जल्दी शुरू हो जाएगा। मैनचेस्टर में होने वाला दूसरा मैच भारत के समय अनुसार शाम सात बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। अगर पूरे 20.20 ओवर का खेल हुआ तो रात साढ़े 11 बजे तक ये खत्म भी हो जाएगा।

सलामी जोड़ी बनी भारतीय टीम की टेंशन, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका

इस बीच टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन सलामी जोड़ी है। ओपनर संजू सैमसन से रन नहीं बन रहे हैं। वे पिछले मैच में सात बॉल पर केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन भी बिना खता खोले पवेलियन लौट गए। ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या अगले मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। वे अभी तक अपना इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। देखना होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट मिलकर प्लेइंग इलेवन को लेकर क्या फैसला करते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
60 %
3.1kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular