27.4 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
Homeदुनियाबदला पूरा! अफगानिस्तान का पाकिस्तान में घुसकर बड़ा हमला, ड्रोन से तबाह...

बदला पूरा! अफगानिस्तान का पाकिस्तान में घुसकर बड़ा हमला, ड्रोन से तबाह किए ISIS के ठिकाने

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी एयरफोर्स ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। ये हमले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह में ISIS के ठिकानों पर किए गए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि अफगान रक्षा मंत्रालय की वायुसेना ने बलूचिस्तान के पशीन जिले के सरानन इलाके में मौजूद ISIS के चरमपंथियों के सेंटर पर हवाई बमबारी की है।

अफगानिस्तान ने किया 36 नागरिकों की मौत का बदला लेने का दावा

हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पाकिस्तान ने बीते 29 जून को अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें 36 नागरिकों की मौत हो गई थी। इसमें 160 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद अफगानिस्तान ने इसका जवाब देने की बात कही थी। और अब अफगानिस्तान ने बदला लेने का दावा किया है।

आतंकवादी अड्डों पर अफगानिस्तान ने बरसाए बम

अफगानी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह एक्शन उन आतंकवादी अड्डों को टारगेट बनाकर किया गया, जहां से अफगानिस्तान के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों की प्लानिंग की जा रही थी। मंत्रालय का कहना है कि यह एयरस्ट्राइक पूरी तरह खुफिया जानकारी के आधार पर चलाई गई और इसका मकसद सिर्फ ISIS के ठिकानों को तबाह करना था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र तौर पर अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नेशनल सिक्योरिटी से समझौता नहीं करेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की तरफ से ये भी कहा गया कि देश अपनी नेशनल सिक्योरिटी से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। सरहद पार मौजूद आतंकवादी खतरों का जवाब देने के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा। अफसरों का कहना है कि अगर भविष्य में भी अफगानिस्तान की सिक्योरिटी को खतरा पैदा हुआ तो इसी प्रकार की कार्रवाई की जा सकती है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच बढ़ रही टेंशन

गौरतलब है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हाल के महीनों में सरहद पार सुरक्षा और आतंकवाद को लेकर टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान लंबे वक्त से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की भूमि का प्रयोग उसके खिलाफ आतंकवादी संगठन करते हैं, जबकि अफगानिस्तान इन आरोपों को नकारते हुए पाकिस्तान पर उनकी जमीन पर कब्जा और संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाता रहा है। ताजा घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रिश्तों में और ज्यादा टेंशन बढ़ने की आशंका है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
62 %
2.3kmh
0 %
Sun
27 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular