33 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
HomeखेलIND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड...

IND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

IND vs ENG T20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम का नया दौर शुरू हो चुका है, हालांकि इसका आगाज कतई ठीक नहीं रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड से दो मैचों की टी20 सीरीज हार चुकी है। अब टीम इंडिया इंग्लैंड जाने वाली है। जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद वनडे मैच भी होंगे। इस नई सीरीज का शेड्यूल आप नोट कर लीजिए, क्योंकि इसमें अब बहुत ज्यादा देर नहीं है।

एक जुलाई से शुरू होगी भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज एक जुलाई से होने जा रही है। इस दिन बुधवार है। इसके बाद सीरीज का अगला मैच शनिवार 4 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार 7 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई दिन गुरुवार को चौथा मैच खेला जाएगा। 11 जुलाई सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इसके साथ ही सीरीज का समापन हो जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा

इसके बाद भी भारतीय टीम का ये दौरा खत्म नहीं होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज का काफी ज्यादा अहम होने वाली है। इसका पहला मैच 14 जुलाई मंगलवार को खेला जाएगा। 16 जुलाई दिन गुरुवार को सीरीज का दूसरा वनडे होगा। 19 जुलाई यानी दिन रविवार को सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच होगा। इस सीरीज में एक बार​ फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर आएंगे। इस​लिए इसको लेकर अभी से रोमांच बना हुआ है। वनडे में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे।

सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को बनाया गया है टी20 टीम का नया कप्तान

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली टी20 सीरीज तो हार चुकी है, ऐसे में इंग्लैंड सीरीज के दौरान भी उनकी बड़ी और कड़ी परीक्षा होगी। श्रेयस की कप्तानी को लेकर तरह तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल मार्च में ही भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था, लेकिन फिर अचानक से ना केवल सूर्या की कप्तानी ले ली गई, ​बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर की टीम कप्तान हैं। अब देखना होगा कि आयरलैंड से सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम कैसा प्रदर्शन करती है। उनका आगे का ​भविष्य इस सीरीज पर काफी हद तक निर्भर करेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33 ° C
33 °
33 °
37 %
2.8kmh
0 %
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular