28.8 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
HomeImpact Featureभारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन...

भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। रेलवे में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

कितने पदों पर भर्ती?

ये भर्ती कुल 6565 पदों को भरने के लिए हो रही है। इसमें ग्रेड 1 में 352 तो वहीं ग्रेड 2 के 6242 पदों को भरा जाएगा। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्निकल पदों पर ये भर्ती की जा रही है।

आवेदन के लिए आयुसीमा कितनी है?

ग्रेड-1 पोस्ट के लिए 18 से 33 साल तक की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। वहीं ग्रेड-2 पोस्ट के लिए 18 से 30 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं।

कहां कितने पदों पर भर्ती?

  • सेंट्रल रेलवे, मुंबई- 870
  • साउदर्न रेलवे, चेन्नई- 785
  • नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, गुवाहाटी- 701
  • साउथ ईस्टन रेलवे, कोलकाता- 576
  • नादर्न रेलवे, नई दिल्ली- 548
  • वेस्टर्न रेलवे, मुंबई- 544
  • प्रोडक्शन यूनिट, (BLW/CLW/ICF)- 499
  • साउथ ईस्टन रेलवे, सिंकद्राबाद- 368
  • ईस्टन रेलवे कोलकाता- 291
  • नार्थ सेंट्रल रेलवे, कोलकाता- 268
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे, हुबली- 240
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे, जबलपुर- 231
  • नार्थ वेस्टर्न रेलवे, जयपुर- 199
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर- 186
  • नार्थ ईस्टन रेलवे, गोरखपुर- 169
  • साउथ ईस्ट रेलवे, बिलासपुर- 90

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

  • सामान्य वर्ग, EWS और OBC कैटेगरी के लिए- 500 रुपए
  • SC और ST वर्ग के लिए- 250 रुपए
  • सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट्स के लिए- 250 रुपए

गौरतलब है कि रेलवे की नौकरी को सरकारी नौकरियों में युवाओं द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। रेलवे में तमाम तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं और आकर्षक वेतन भी मिलता है। इसीलिए रेलवे में जब भी भर्ती निकलती है तो बड़ी संख्या में युवा आवेदन करते हैं। ऐसे में निकले पदों पर इस बार भी आवेदनों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
60 %
3.1kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular