12 C
New Delhi
Monday, November 23, 2026
Homeखेलक्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! भारत-आयरलैंड सीरीज का नया टाइम टेबल जारी,...

क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! भारत-आयरलैंड सीरीज का नया टाइम टेबल जारी, मैच शुरू होने का समय अभी नोट कर लें

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। सीरीज में दो मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम इस दौरान काफी बदली हुई नजर आएगी। साथ ही समय भी बदला है। सीरीज के मैच शाम को सात बजे नहीं, बल्कि इससे पहले ही शुरू हो जाएंगे। इसलिए मैच का टाइम नोट कर लीजिए। नहीं तो कहीं ऐसा ना हो कि जब आप मुकाबला देखने जाएं, त​ब तक काफी मैच काफी हो चुका हो।

26 और 28 जून को खेले जाएंगे भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के दो मुकाबले

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड के दौरे पर है। जहां दो मैच खेले जाने हैं। जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया कि पहला मैच 26 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 28 जून रविवार को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड चली जाएगी, जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद भारतीय टीम अब टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतर रही है। इसे साल 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी भी माना जा रहा है।

शाम को छह बजे शुरू हो जाएंगे भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज के मैच

सीरीज के मैच भारतीय समय अनुसार शाम को सात बजे शुरू नहीं होंगे। ये मुकाबले शाम को सात बजे से ही शुरू हो जाएंगे। इससे आधा घंटा पहले यानी साढ़े पांच बजे टॉस होगा, उसी वक्त पता चलेगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा या फिर इंतजार करना होगा। क्रिकेट आयरलैंड ने कन्फर्म कर दिया है कि भारत के खिलाफ दो T20I मैच शाम 6 बजे IST से शुरू होंगे। दरअसल ऐसा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस T20 वर्ल्ड कप मैच को देखते हुए शुरू होने का समय जानबूझकर एक घंटा आगे कर दिया गया है। इसलिए वक्त का खास ख्याल ​रखिएगा।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत के खिलाफ T20I के लिए आयरलैंड की टीम: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
12 ° C
14.1 °
12 °
94 %
1.5kmh
0 %
Mon
26 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Most Popular