28.2 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeहेल्थक्या कमजोर हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही...

क्या कमजोर हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये बड़े संकेत

सुनने की क्षमता कम होना केवल बढ़ती उम्र की समस्या नहीं है. आज के समय में तेज शोर, लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल, कुछ बीमारियां और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई चीजें लोगों की सुनने की क्षमता पर असर डाल रही हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि सुनने की समस्या अक्सर धीरे-धीरे शुरू होती है. शुरुआत में व्यक्ति को लगता है कि आसपास बहुत शोर है या सामने वाला साफ नहीं बोल रहा, लेकिन असल में यह सुनने की क्षमता में आ रही कमी का संकेत हो सकता है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग सालों तक इस समस्या को पहचान नहीं पाते और जब तक इलाज के बारे में सोचते हैं, तब तक परेशानी काफी बढ़ चुकी होती है.

कम सुनने की समस्या से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं-

वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, कान आवाज सुनने के साथ-साथ मस्तिष्क तक सही जानकारी पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जब सुनने की क्षमता कम होने लगती है तो व्यक्ति बातचीत को समझने और लोगों से जुड़ने में मुश्किल होती है. लंबे समय तक सुनने की समस्या को नजरअंदाज करने से तनाव, अकेलापन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ता है.

कौन से लक्षण आते हैं नजर-

विशेषज्ञों के अनुसार, सुनने की क्षमता कम होने का पहला संकेत होता है कि कई बार लोग आवाज तो सुन लेते हैं, लेकिन शब्दों को ठीक तरह से समझ नहीं पाते. खासकर ऐसी जगहों पर जहां बहुत सारे लोग एक साथ बात कर रहे हों या आसपास शोर हो, वहां बातचीत समझना मुश्किल लगने लगता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि सुनने की क्षमता में शुरुआती कमी अक्सर ऊंची आवृत्ति वाली आवाजों को प्रभावित करती है. ऐसे में कुछ शब्द या अक्षर साफ सुनाई नहीं देते, जिससे बातचीत अधूरी लगती है.

कम सुनाई देने से पहले ही शरीर देने लगता है ये संकेत

एक और सामान्य संकेत बार-बार लोगों से बात दोहराने के लिए कहना है. जब यह स्थिति ज्यादा बार होने लगे, तब इसे गंभीरता से लेना चाहिए. कई मामलों में परिवार के सदस्य या करीबी लोग सबसे पहले इस बदलाव को महसूस करते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
58 %
2.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular