27.3 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
Homeमौसममौसम का डबल अटैक: कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तो कहीं...

मौसम का डबल अटैक: कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तो कहीं हीटवेव से बढ़ेगी परेशानी

नई दिल्लीः दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में हल्की बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास कमी नहीं आई है। दिन के समय धूप निकलने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान तेलंगाना और विदर्भ के कुछ इलाकों में लू (heat wave) चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान  38°C से 40°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसकी वजह से गर्मी पड़ रही है। इस बीच हरियाणा-पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश हो सकती है।

यहां पर झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल , तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड व बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17-20 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

18-21 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। यहां पर 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 जून और 18-20 जून के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब में में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 16 जून के दौरान तेज़ आंधी-तूफान की संभावना है। यहां पर 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के आसमान में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C से 40°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39°C से 41°C और 27°C से 29°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 16-18 जून के दौरान तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और ओडिशा में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है। कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में गर्म रात (वार्म नाइट) का अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
73 %
5.7kmh
11 %
Fri
27 °
Sat
29 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
33 °

Most Popular