29.9 C
New Delhi
Tuesday, August 4, 2026
HomeमौसमMonsoon Update: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र-बिहार समेत...

Monsoon Update: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र-बिहार समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। शाम के समय उमसभरी गर्मी हो रही है। इस बीच, देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है।

इन राज्यों की ओर बढ़ रहा मॉनसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार तक मॉनसून की उत्तरी सीमा अरब सागर से होते हुए हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारिपदा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान परिस्थितियां मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं।

इस दौरान महाराष्ट्र के अधिक हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ और क्षेत्रों, झारखंड, बिहार तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

गर्मी से मिलेगी राहत

IMD के मुताबिक, मानसून की प्रगति के साथ इन राज्यों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग लगातार मॉनसून की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में आज हुई बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज दिन में बादल छाए रहेंगे। शाम तक और बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान के कई जिलों में हुई बारिश

वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर रविवार को बारिश हुई, जबकि पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि इस दोरान में राज्य में कहीं भी लू नहीं चली। विभाग के अनुसार, जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में सर्वाधिक 44 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 23 मिमी और 5 मिमी बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4-5 दिन तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभागों में बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में फलौदी रहा सबसे गर्म

फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में दिन का तापमान 41.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.1 डिग्री और चूरू में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
74 %
5.4kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
36 °
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
35 °

Most Popular