29 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
Homeहेल्थBenefits of warm water: रोज सुबह गर्म पानी पीना कितना फायदेमंद? जानिए...

Benefits of warm water: रोज सुबह गर्म पानी पीना कितना फायदेमंद? जानिए शरीर पर इसका असर और कितना पिएं

Benefits of warm water: सुबह के समय खाली पेट पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो फायदों की लिस्ट कई गुना बढ़ जाती है। एक्सपर्ट भी सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। इसलिए कई लोगों तो सुबह खाली पेट के अलावा रात को सोने से पहले भी गुनगुना पानी पीते हैं। दरअसल, गर्म पानी पीने से कई गंभीर परेशानियों से आराम मिलता है। वजन कम करने से लेकर पाचन को बेहतर करने में गर्म पानी बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

गर्म पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे:

  • पाचन होता है बेहतर: गर्म पानी पीने से पाचन की प्रक्रिया बेहतर होती है। दरअसल, गुनगुना पानी पीने से भोजन जल्दी पचता है, पाचन तंत्र एक्टिव होता है और गैस-एसिडिटी की समस्या कम होती है। यह पाचन अंगों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पाचन की क्षमता बढ़ती है।
  • ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर: गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेश भी बेहतर होता है। यह ब्लड वेसल को फैलाता है, जिससे टिशू और अंगों तक ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ जाती है
  • स्ट्रेस होता है कंट्रोल: गर्म पानी नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट कर सकता है, जिससे आराम मिलता है और स्ट्रेस कम होता है। गुनगुने पानी से गले और डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम मिल सकता है, जिससे सेहत अच्छी रहती है। रात में सोने से पहले भी गर्म पानी पीने से एंग्जायटी कम होती है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।
  • शरीर होता है डिटॉक्स: गर्म पानी पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। दरअसल, गर्म पाने पीने से पसीना तेजी से आता है। पसीना आने से शरीर के सभी टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं जिससे त्वचा में निखार आता है।वज़न घटाने में मिलती है मदद:  सुबह के समय गर्म पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है। गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म फास्ट होता है। शोध से पता चलता है कि गर्म पानी पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों का मेटाबॉलिज़्म लेवल लगभग 30% तक बढ़ जाता है।

एक बार में कितना गर्म पानी पीना चाहिए?

सुबह खाली पेट आप एक बार में एक से दो गिलास गर्म पानी पी सकते हैं। पानी पीते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे धीरे धीरे घूंट घूंट में पियें। ताकि शरीर का तापमान ज़्यादा बढ़े न

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29 ° C
29 °
29 °
73 %
2.5kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
34 °
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
35 °

Most Popular