31 C
New Delhi
Wednesday, September 2, 2026
Homeएंटरटेनमेंटपरदेस की महिमा चौधरी की बेटी निकली हॉलीवुड स्टार की हमशक्ल! शो...

परदेस की महिमा चौधरी की बेटी निकली हॉलीवुड स्टार की हमशक्ल! शो आते ही इंटरनेट पर छाई अरियाना

महिमा चौधरी अपनी बेटी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। फैंस आए दिन अभनेत्री से अरियाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल करते रहते हैं। अपनी क्यूटनेस के चलते अरियाना सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अब नेटिजंस की फेवरेट स्टारकिड बन चुकी हैं। फैंस महिमा चौधरी की बेटी के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं और इन सबके बीच एक अलग ही वजह से स्टारकिड चर्चा में हैं। अरियाना इन दिनों एक अमेरिकी सीरीज के चलते चर्चा में हैं, जिसका नाम है ‘ऑफ कैंपस’। प्राइम वीडियो की इस सीरीज की एक्ट्रेस मिका अब्दुल्ला को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अरियाना की तुलना मिका से करना शुरू कर दिया है, जिस पर अब महिमा चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

मिका अब्दुल्ला जैसी दिखती हैं अरियाना

सोशल मीडिया यूजर्स लगातार ‘ऑफ कैंपस’ के मिका वाले क्लिप शेयर कर रहे हैं और अरियाना की तुलना मिका अब्दुल्ला से कर रहे हैं। मिका, प्राइम वीडियो की सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ में ऐली हेस का किरदार निभा रही हैं। कई यूजर्स ने अमेरिकी एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा कि अरियाना बिलकुल उनकी तरह दिखती हैं। उनकी हंसी से लेकर आंख, नाक और यहां तक कि हेयरस्टाइल सब एक जैसे हैं।

महिमा चौधरी ने दिया रिएक्शन

अब हाल ही में महिमा चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें उनकी बेटी अरियाना की तुलना ‘ऑफ कैंपस’ फेम मिका अब्दुल्ला से हो रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनका पूरा अकाउंट उन मैसेजेस और फोटोज से भर चुका है, जिनमें लोग अरियाना और मिका को एक जैसे लुक वाली बता रहे हैं। बातचीत में महिमा चौधरी ने बताया कि कैसे उनके दोस्त, परिवार और फैंस लगातार उन्हें अमेरिकी एक्ट्रेस मिका अब्दुल्ला की तस्वीरें, वीडियो क्लिप और स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं और उनकी तुलना अरियाना से कर रहे हैं।

एरियाना ने नहीं शुरू की एक्टिंग

महिमा चौधरी ने कहा, ‘हां, मुझे पता है। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं, वह कमाल की हैं। अजीब बात है कि कैसे दो अलग-अलग महाद्वीपों के लोगों में इतनी ज्यादा जबरदस्त समानता हो सकती है? दोनों लोगों को इस हद तक एक जैसी लग रही हैं कि कई को तो ये भी गलतफहमी हो गई कि ये अरियाना है और एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। हालांकि, मैंने उन्हें बताया है कि अब तक अरियाना ने एक्टिंग शुरू नहीं की है। मगर ये बहुत इंटरेस्टिंग था।’

तुलना पर खुश होती हैं महिमा

महिमा ने इसी दौरान ये भी बताया कि उन्हें इस तरह की तुलनाएं प्यारी लगती हैं। उन्होंने कहा ‘किसी इतने प्यारे इंसान से तुलना, यह सुनना कि दोनों एक जैसे दिखते हैं, बहुत अच्छा लगता है। मुझे इस समानता से खुशी हो रही है, क्योंकि मिका मुझे भी बहुत प्यारी लगती हैं। अगर लोग कहते हैं कि मैं या अरियाना उनके जैसी दिखती है, तो ये सुनकर मैं बहुत खुश होती हूं।’ अरियाना की बात करें तो वह पिछले कुछ महीनों में काफी मशहूर हो गई हैं। हाल ही में अरियाना ने 12वीं पास की है और महिमा चौधरी का कहना है कि अगर उनकी बेटी एक्टिंग को चुनती है तो उन्हें बेहद खुशी होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
31 ° C
31 °
29.1 °
74 %
3.6kmh
17 %
Wed
34 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
35 °
Sun
37 °

Most Popular