29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeखेलVaibhav Sooryavanshi Award: ऑरेंज कैप के साथ वैभव सूर्यवंशी पर हुई इनामों...

Vaibhav Sooryavanshi Award: ऑरेंज कैप के साथ वैभव सूर्यवंशी पर हुई इनामों की बरसात, कई बड़े अवॉर्ड किए अपने नाम

Vaibhav Sooryavanshi Award : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद अपने खिताब को डिफेंड करने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन गई है। मैच खत्म होने के बाद हुए अवॉर्ड सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा रहा, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑरेंज कैप के साथ-साथ कुल 4 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): वैभव ने इस सीजन के 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें ‘ऑरेंज कैप’ मिली, जिसके इनाम के रूप में उन्हें 10 लाख रुपये दिए गए।

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP): पूरे सीजन में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनने के लिए उन्हें ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया। उन्हें 16 मैचों में कुल 436.5 पॉइंट्स मिले। इस अवॉर्ड के लिए भी उन्हें 15 लाख रुपये का इनाम मिला।

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव ने इस सीजन में 237.30 की तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो बाकी बल्लेबाजों के तुलना में सबसे ज्यादा रहा। इसके लिए उन्हें टाटा सियरा अवॉर्ड के रूप में मिली।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 सीजन में बल्ले से उनको शानदार प्रदर्शन के लिए इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड मिला, जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये मिले।

सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन: उन्होंने इस सीजन में कुल 72 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस अवॉर्ड के लिए भी उन्हें 10 लाख रुपये का चेक मिला।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बेहद ऐतिहासिक और विस्फोटक रहा। उन्होंने इस सीजन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया और टूर्नामेंट के इतिहास में इसे जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। वैभव ने 16 मैचों में 48.50 की शानदार औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 776 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 72 छक्के जड़े। हालांकि उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन प्लेऑफ के एलिमिनेटर में 97 और क्वालिफायर-2 में 96 रनों की शानदार पारियां खेलकर वैभव इस पूरे सीजन के सबसे वैल्यूएबल और चर्चित खिलाड़ी बनकर उभरे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
47 %
3.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular