30.3 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
Homeहेल्थNautapa Health Alert: नौतपा में बर्गर-पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक बन सकते हैं...

Nautapa Health Alert: नौतपा में बर्गर-पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक बन सकते हैं खतरा, गर्मी में बिगड़ सकती है तबीयत

Nautapa Health Alert: नौतपा की शुरुआत होते ही गर्मी अपने सबसे खतरनाक रूप में पहुंच जाती है. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को तेजी से थका देता है. ऐसे मौसम में सिर्फ बाहर की गर्मी ही नहीं, बल्कि खानपान भी आपकी सेहत पर बड़ा असर डालता है. Sahyadrihospital की रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी में कुछ चीजें खाने से शरीर का तापमान और बढ़ सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए नौतपा में खानपान को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।.

 तली-भुनी चीजों से दूरी

एक्सपर्ट के मुताबिक, तली-भुनी चीजें जैसे बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और दूसरी ऑयली फूड्स गर्मियों में शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं. इन्हें पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अंदरूनी गर्मी बढ़ सकती है. इसके अलावा ज्यादा मसालेदार खाना भी नौतपा में परेशानी बढ़ा सकता है. मिर्च में मौजूद तत्व शरीर का तापमान बढ़ा सकते हैं, खासकर उन लोगों में जो ज्यादा मसालेदार भोजन खाने के आदी नहीं हैं.  इसके साथ एक्सपर्ट रेड मीट से भी दूरी बनाने की सलाह देते हैं. रेड मीट को पचाने में शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है.

पीने वाली इन चीजों से दूरी

कोल्ड ड्रिंक और सोडा गर्मी में राहत जरूर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इनमें मौजूद ज्यादा शुगर शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती है. यही वजह है कि इन्हें ज्यादा मात्रा में पीना नुकसानदायक हो सकता है.  इसी तरह चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है और शरीर का तापमान बढ़ा सकता है.

पैकेज्ड स्नैक्स से भी दूरी

हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्यादा नमक वाले पैकेज्ड स्नैक्स जैसे चिप्स और नमकीन भी शरीर का फ्लूइड बैलेंस बिगाड़ सकते हैं. अधिक सोडियम शरीर की सेल्स से पानी खींचता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. वहीं रेड मीट और भारी भोजन को पचाने में शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, जिससे गर्मी और सुस्ती महसूस हो सकती है.

बासी खाने से बचने की सलाह

नौतपा के दौरान बासी खाना और खुले में रखा भोजन खाने से भी बचने की सलाह दी जाती है. तेज गर्मी में भोजन जल्दी खराब हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, दस्त और टायफाइड जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. बहुत ज्यादा बर्फ वाली चीजें भी शरीर को अचानक तापमान का झटका दे सकती हैं. वहीं शराब शरीर से तेजी से पानी बाहर निकालती है, जिससे गंभीर डिहाइड्रेशन हो सकता है.

किन चीजों का करना चाहिए सेवन

नौतपा में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है. इसके लिए नारियल पानी, छाछ, लस्सी, सत्तू, बेल का शरबत और ताजे फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और खाली पेट घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. सही खानपान अपनाकर नौतपा की भीषण गर्मी के असर से काफी हद तक बचा जा सकता है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
68 %
3.5kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
33 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
30 °

Most Popular