29.1 C
New Delhi
Thursday, May 28, 2026
HomeटेकWhat Is Illegal to Watch on Internet: मोबाइल में भूलकर भी न...

What Is Illegal to Watch on Internet: मोबाइल में भूलकर भी न देखें ये चीजें, सीधे घर से उठाकर ले जा सकती है पुलिस

What Is Illegal to Watch on Internet: इंटरनेट बहुत बड़ा है और आप इसे अपनी मर्जी से यूज कर सकते हैं. पढ़ाई-लिखाई से लेकर ऑफिस के काम और एंटरटेनमेंट समेत कई कामों के लिए इंटरनेट इस्तेमाल होता है. सफर पर जाते समय रास्ता भूल गए तो इंटरनेट आपको रास्ता बता देता है. कुछ नया खाने का मन किया तो इंटरनेट पर रेसिपी देखी जा सकती है. मोटे तौर पर बेसिक और लीगल कामों के लिए इंटरनेट पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन कई चीजें गैरकानूनी भी है. आज हम आपको बताएंगे कि इंटरनेट पर क्या देखना मना है. अगर आप मनाही के बावजूद ये काम करते हैं तो पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है.

इंटरनेट पर क्या देखना मना है?

बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेट- इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेट पर कठोर पाबंदी लगाई गई है. कानून के तहत इस तरह का कंटेट क्रिएट करना, देखना, डाउनलोड करना, स्टोर करना, ब्राउज करना और डिस्ट्रीब्यूट करना गंभीर अपराध है. इसमें लंबी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है. इसलिए ऐसे किसी भी कंटेट से बचना जरूरी है. अश्लील वीडियो को लेकर भी कई मामलों में कानून का डंडा चल सकता है.

पायरेटेड कंटेट- अगर आप इंटरनेट पर पायरेटेड कंटेट देख या यूज कर रहे हैं तो कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं. कॉपीराइट कानून के तहत बिना परमिशन के पायरेटेड कंटेट देखना, स्टोर, डाउनलोड और डिस्ट्रीब्यूट करना गैरकानूनी है. ऐसे अपराधों में जुर्माने से लेकर सजा तक हो सकती है.

भड़काऊ और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे से जुड़ा कंटेट- देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कंटेट पूरी तरह बैन है. ऐसे कंटेट के खिलाफ कई कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है. अगर कोई इंटरनेट पर टेरेरिस्ट प्रोपेगेंडा, हेट स्पीच, राष्ट्र-विरोधी कंटेट देखते या फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस तरह के कंटेट को शेयर या महज लाइक करना भी कानूनी पचड़े में फंसा सकता है और जांच एजेंसियां आपके घर तक आ सकती हैं.

ऑनलाइन गैंबलिंग और बैन हुई सर्विस- ऑनलाइन गैंबलिंग पर प्रतिबंध होने के कारण इस तरह की एक्टिविटी करना गैर-कानूनी है. इसी तरह जिन सर्विसेस और ऐप्स को सरकार ने बैन किया हुआ है, उन्हें एक्सेस करना भी मुश्किलें बढ़ा सकता है. ऐसी ऐप्स को VPN के जरिए यूज करना भी खतरे से खाली नहीं है और इसे सरकार के नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा सकता है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
54 %
3.6kmh
100 %
Thu
34 °
Fri
43 °
Sat
40 °
Sun
40 °
Mon
41 °

Most Popular