22.4 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
Homeएंटरटेनमेंटवरुण धवन की फिल्म का विवादित गाना रिलीज, जिस पर हुआ था...

वरुण धवन की फिल्म का विवादित गाना रिलीज, जिस पर हुआ था जमकर बवाल, सलमान खान जमा चुके हैं रंग

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आने वाली 5 जून को रिलीज के लिए तैयार है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। साथ ही आज इस फिल्म का वो गाना भी रिलीज हो गया जिसके लिए काफी विवाद मचा रहा। फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के साथ डेविड धवन का इसी गाने को लेकर मनमोटाव हुआ था। इस गाने का टाइटल है चुनरी चुनरी और ये गाना रीमेक है सलमान खान स्टारर फिल्म बीनी नंबर 1 से।

रिलीज हुआ वरुण धवन का गाना

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का गाना चुनरी चुनरी रीमेक के साथ एक बार फिर फिल्म में नजर आने वाला है। इस गाने को साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म बीवी नंबर 1 से लिया गया है। बीवी नंबर 1 फिल्म में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था। लेकिन इस फिल्म का प्रोड्यूसर थे वासु भगनानी। इस फिल्म में फिल्माया गया एक गाना ‘चुनरी चुनरी’ सुपरहिट रहा था। इसी गाने को डेविड धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में ले लिया है। इस बात से वासु भगनानी नाराज हो गए थे और उन्होंने यहां तक कहा था कि डेविड और मैं लंबे समय से दोस्त रहे हैं उन्हें सामान्य सिष्टाचार ही सही पूछना चाहिए था।

डेविड धवन की आखिरी फिल्म होगी?

डेविड धवन बॉलीवुड के एक सफल डायरेक्टर हैं और अब तक 44 से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। डेविड ने साल 2020 में फिल्म कुली नंबर 1 बनाई थी और उसके बाद अब 6 साल बाद वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद डेविड धवन संन्यास लेने वाले हैं। बीते दिनों करण जौहर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसका खुलासा किया था। है जवानी तो इश्क होना है में मृणाल ठाकुर के साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म एक लव ट्रायंगल से सजी कॉमेडी ड्रामा होने वाली है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
moderate rain
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
94 %
4.6kmh
100 %
Sat
23 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular