29.4 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG IPS अपडेट: छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस नीतू कमल और डी. श्रवण को...

CG IPS अपडेट: छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस नीतू कमल और डी. श्रवण को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में IG पद के लिए हुआ इंपैनल

CG IPS अपडेट: छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच की आईपीएस नीथू कमल और डी श्रवण को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में इंस्पेक्टर जनरल यानी IG स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दोनों अधिकारियों का नाम शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

गृह मंत्रालय की सूची में छत्तीसगढ़ का दबदबा

केंद्र सरकार की ओर से जारी इस सूची में देशभर के 2001 से 2008 बैच तक के कुल 67 आईपीएस अधिकारियों को IG और DIG स्तर के पदों के लिए चुना गया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर के दो अधिकारियों का शामिल होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे छत्तीसगढ़ कैडर की मजबूत पकड़ और अधिकारियों की कार्यकुशलता से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने केंद्रीय एजेंसियों में अपने काम से मजबूत पहचान बनाई है।

CBI में अहम जिम्मेदारी संभाल रहीं नीथू कमल

आईपीएस नीथू कमल फिलहाल CBI में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी भूमिका निभाई है। जांच और प्रशासनिक क्षमता के कारण वे लंबे समय से केंद्रीय एजेंसियों में भरोसेमंद अधिकारी मानी जाती हैं। अब IG पद के लिए इंपैनल होने के बाद उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं।

NIA में डी. श्रवण की मजबूत पकड़

वहीं आईपीएस डी. श्रवण वर्तमान में NIA में सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील मामलों की जांच में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है। केंद्रीय एजेंसियों में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने उन्हें इस महत्वपूर्ण सूची में जगह दी है। सुरक्षा मामलों की समझ और फील्ड अनुभव को उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
72 %
4.1kmh
96 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
34 °

Most Popular