29.4 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी को फिर झटका! पेट्रोल-डीजल के रेट में...

Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी को फिर झटका! पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार चौथी बढ़ोतरी, देखें नया भाव

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल आज से 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर मिलेगा। बता दें 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

चार महानगरों में आज पेट्रोल के रेट में कितना हुआ इजाफा

शहरपेट्रोल का रेट (रुपये/लीटर)इजाफा (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली102.12+2.61
कोलकाता113.51+2.87
मुंबई111.21+2.72
चेन्नई107.77+2.46

चार महानगरों में आज डीजल के रेट में कितना हुआ इजाफा

शहरडीजल रेट (रुपये प्रति लीटर)इजाफा (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली95.20+2.71
कोलकाता98.82+2.80
मुंबई97.83+2.81
चेन्नई99.55+2.57

कच्चे तेल में भारी गिरावट, 100 डॉलर के नीचे आया भाव

दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया है। आज ब्रेंट क्रूड में 4.75 प्रतिशत की भारी गिरावट है। यह 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। WTI भी 4.76 प्रतिशत गिरकर 92.00 डॉलर प्रति बैरल पर है।

तेल कंपनियों को हो रहा घाटा

क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मई 2022 के बाद पेट्रोल- डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
72 %
4.1kmh
96 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
34 °

Most Popular