23.5 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
HomeImpact FeatureSBI Recruitment 2026: SBI में 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का...

SBI Recruitment 2026: SBI में 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून रखी गई है. ग्रेजुएट उम्मीदवार SBI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें. कैंडिडेट्स को अंतिम डेट निकल जाने के बाद आवेदन करने का अवसर नहीं दिया जाएगा. बैंक की ओर से साफ किया गया है कि यह भर्ती पूरे देश के अलग-अलग राज्यों के लिए है. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. यानी आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या अन्य किसी भी स्ट्रीम के छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

ये है खास शर्त?

इस भर्ती में एक खास शर्त भी रखी गई है. SBI ने बताया है कि जो उम्मीदवार ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें उस राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी, जहां से उन्होंने आवेदन किया है. उम्मीदवार को उस भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना जरूरी होगा. जो अभ्यर्थी इस भाषा परीक्षा में सफल नहीं होंगे, उन्हें अंतिम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा.

उम्र सीमा कितनी है?

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क भी तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

ऐसे होगा सिलेक्शन

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी. यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा की कुल अवधि एक घंटा होगी. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. हर गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा.

इनसे जुड़े सवाल पूछे जाएंगे

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, गणित और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय प्रबंधन के साथ तैयारी करें और परीक्षा में सोच-समझकर जवाब दें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
83 %
0.9kmh
4 %
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
36 °

Most Popular