27.4 C
New Delhi
Monday, July 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटCannes 2026 : व्हाइट साड़ी-गोल्डन ब्लाउज में Cannes पहुंचीं उर्वशी रौतेला, लोगों...

Cannes 2026 : व्हाइट साड़ी-गोल्डन ब्लाउज में Cannes पहुंचीं उर्वशी रौतेला, लोगों ने कहा- ‘ये तो जीजी हदीद की कॉपी है’

Cannes 2026 : आलिया भट्ट से लेकर अदिति राव हैदरी तक बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी सहित कई अभिनेत्रियों ने साड़ी में इस इंटरनेशनल इवेंट में शिरकत की। अदिति ने जहां न्यूड-गोल्डन साड़ी पहनी तो वहीं हुमा कुरैशी बैंगनी कलर की साड़ी में दिखीं। कान फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला भी साड़ी पहने रेड कार्पेट पर उतरीं, मगर वह एक बार फिर अपने लुक के चलते ट्रोल्स से घिर गईं। उर्वशी रौतेला ने गोल्डन बॉर्डर वाली आईवरी साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहनकर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, जिसे देखते ही लोगों को सुपरमॉडल जीजी हदीद याद आ गईं। बस फिर क्या था, इस बार भी उर्वशी ट्रोल्स से घिर गईं।

उर्वशी रौतेला हुईं ट्रोल

उर्वशी रौतेला ने गोल्डन बॉर्डर वाली आईवरी साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर शिरकत की। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत गोल्डन ब्लाउज पहना था और हाथ में फूलदान के आकार का बैग कैरी किया था। लेकिन, उर्वशी का ये लुक देखते ही लोगों को सुपरमॉडल जीजी हदीद का लुक याद आ गया। जीजी ने 2023 में डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की ये साड़ी NMACC की लॉन्च पार्टी में पहनी थी। ये पहली बार था जब जीजी इंडिया आई थीं और अपनी अपीयरेंस से सबको हैरान कर दिया था। उनका ये लुक उस दौरान काफी चर्चा में था और अब जब उर्वशी ने सेम लुक कान फिल्म फेस्टिवल में कैरी किया तो ये तुरंत लोगों की नजर में आ गया।

लोगों ने बताया सस्ती कॉपी

उर्वशी रौतेला अब अपने इस लुक को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। किसी ने इसे ‘सस्ती कॉपी’ कहते हुए उर्वशी को निशाने पर लिया तो किसी ने ये सवाल ही उठा दिए कि आखिर उर्वशी को हर साल इन्विटेनशन कैसे मिल जाता है। फेमस इंस्टाग्राम फैशन वॉचडॉग डाइट सब्या ने उर्वशी और जीजी के लुक की तुलना करते हुए उर्वशी के लुक को ‘गंदी कॉपी’ बताते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है और यहां तक कह दिया कि उर्वशी का लुक इतना इंगेजमेंट जनरेट कर रहा है कि पूरे इंफ्लूएंसर्स को बिजली दे सकता है।

जीजी हदीद ने 2023 में पहनी थी साड़ी

जीजी हदीद ने 2023 में एनएमएसी ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की थी और इसी दौरान उन्होंने ये साड़ी पहनी थी। इस दौरान उन्होंने ये साड़ी पहनने पर खुशी भी जाहिर की थी। उन्होंने डिजाइनर्स को धन्यवाद देते हुए अपने लुक की खासियत बताई थी और इस दौरान जीजी का ये लुक काफी फेमस हुआ था। अबू जनी और संदीप खोसला ने इस साड़ी की डिटेल देते हुए बताया था कि इस चिकनकारी साड़ी को लखनऊ में बनाया गया है और इसे बनाने में पूरा एक साल का समय लगा था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
85 %
5kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
28 °
Thu
31 °
Fri
34 °

Most Popular