30.2 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomeदेशPNG Connection Registration: बिलासपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! कम कीमत में शुरू...

PNG Connection Registration: बिलासपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! कम कीमत में शुरू हुई PNG कनेक्शन सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया

PNG Connection Registration: बिलासपुर शहर अब आधुनिक शहरी सुविधाओं की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। जल्द ही शहर के घरों में सिलेंडर की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) से खाना बनेगा। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने बिलासपुर में घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में राजकिशोर नगर, मोपका, सरकंडा और गीतांजलि सिटी फेस-1 एवं फेस-2 क्षेत्रों में कनेक्शन दिए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के लगभग दो माह के भीतर घरों में गैस सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घरेलू पीएनजी कनेक्शन की कुल लागत लगभग 6000 रुपए तय की गई है, जिसमें मीटर, पाइपलाइन, फिटिंग और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं। हालांकि उपभोक्ताओं पर एकमुश्त आर्थिक बोझ कम करने के लिए ईएमआई योजना लागू की गई है। रजिस्ट्रेशन के समय केवल 13 सौ लगेंगे। उतने में उन्हे कनेक्शन दे दिया जाएगा।

ईएमआई योजना के तहत

  • रजिस्ट्रेशन शुल्क – 300
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट- 1000
  • शेष राशि- 250 प्रति बिलिंग साइकिल, कुल 20 किश्तों में यानी शुरुआती तौर पर उपभोक्ताओं को केवल लगभग 1300 देकर कनेक्शन मिल जाएगा

फुल पेमेंट स्कीम भी

  • रजिस्ट्रेशन शुल्क – 300
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट- 6000

2 माह में 1300 रुपए तक का बिल

पीएनजी प्रणाली में हर घर में गैस मीटर लगाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक शुरुआती अनुमान के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं का दो माह का बिल लगभग 1100 से 1300 रुपए तक आ सकता है, हालांकि यह पूरी तरह से उपयोग पर निर्भर करेगा। भविष्य में इसे स्मार्ट मीटर प्रणाली से भी जोड़ा जाएगा, जिससे मोबाइल रिचार्ज की तरह उपभोक्ता गैस रिचार्ज कर सकेंगे।

सुरक्षा में एलपीजी से बेहतर विकल्प

कंपनी अधिकारियों के अनुसार पीएनजी, एलपीजी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। नेचुरल गैस हवा से हल्की होती है। यदि कहीं लीकेज होता भी है तो गैस हवा में फैल जाती है, जिससे आग या विस्फोट की आशंका बेहद कम हो जाती है। पीएनजी को स्वच्छ ईंधन माना जाता है। इससे धुआं और प्रदूषण कम होता है।

एलपीजी संकट के बीच ‘राहत की पाइपलाइन’

शहर में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की कमी, सप्लाई बाधित होने और कमर्शियल सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम लोग परेशान हैं। होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को भी गैस के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे समय में पीएनजी को लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

पाइप लाइन गैस शुरू होने पर मिलेंगे ये फायदे

  • सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी
  • बुकिंग और डिलीवरी का इंतजार खत्म होगा
  • ब्लैक में महंगी गैस खरीदने की मजबूरी नहीं होगी
  • 24 घंटे लगातार गैस सप्लाई उपलब्ध रहेगी

ऑनलाइन शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

कंपनी फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन ले रही है। उपभोक्ता कंपनी की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने से पारदर्शिता बनी रहेगी और उपभोक्ताओं को सुविधा भी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक शुरुआती दिनों में ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। आने वाले दिनों में विभिन्न कॉलोनियों, सोसायटियों और रिहायशी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
69 %
3.9kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular