29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़Honey Bee Attacks: सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खियों का कहर, रिसर्च टीम पर...

Honey Bee Attacks: सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खियों का कहर, रिसर्च टीम पर हमला; 4 सदस्य गंभीर घायल

Honey Bee Attacks : ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल सिंघनपुर गुफा में शोध करने पहुंचे रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के 4 शोधकर्ता और 1 वैज्ञानिक पर मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल 108 और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सिंघनपुर गुफा में अक्सर दूर-दराज से शोधकर्ता अध्ययन और शोध कार्य के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पांच सदस्यीय टीम यहां शोध करने पहुंची थी। टीम में 1 वैज्ञानिक और 4 शोधकर्ता शामिल थे।

वन विभाग के कर्मचारियों के साथ टीम सिंघनपुर गुफा की पहाड़ियों पर चढ़कर शैल चित्रों का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के हमले में वैज्ञानिक स्मृद्धि (69), ब्रम्हानंद धृतलहरे (27), भाग्यश्री (30), सुमन (35), निहारिका (36) और वन विभाग के रामझरना प्रभारी गितेश्वर पटेल और चौकीदार ईश्वर यादव घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डायल 108 को सूचना दी। इसके बाद वनकर्मियों और डायल 108 की टीम ने घायलों को स्ट्रेचर की मदद से पहाड़ी से नीचे उतारा और तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
47 %
3.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular