30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़CBI की बड़ी कार्रवाई: खेल कोटे भर्ती घोटाले में रायपुर–बिलासपुर रेल मंडल...

CBI की बड़ी कार्रवाई: खेल कोटे भर्ती घोटाले में रायपुर–बिलासपुर रेल मंडल पर छापेमारी, 2 कर्मचारी गिरफ्तार

रायपुर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने खेल कोटे से जुड़ी भर्ती में कथित अनियमितता व गड़बड़ी के मामले में शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर व बिलासपुर रेल मंडल कार्यालयों में दबिश दी. दस्तावेजों की पड़ताल के बाद दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम शनिवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की. खेल कोटे से की गई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी, दस्तावेजों में हेराफेरी व अयोग्य अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई. माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही इस पूरे मामले में कई बड़े खुलासे कर सकती है.

बता दें कि सीबीआई की टीम ने शनिवार को एक साथ दोनों शहरों में दबिश दी. बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से और रामा लक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम आफिस से हिरासत में लिया गया. कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी के दौरान लाखों रुपये कैश और अहम दस्तावेज बरामद होने की बात कही जा रही है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular