16 C
New Delhi
Tuesday, November 24, 2026
Homeदुनियाइंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! लैंडिंग के दौरान विमान के टायर...

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग, 289 यात्रियों में मची अफरा-तफरी

नेपाल की राजधानी काठमांडु से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान की लैंडिंग के दौरान उसके टायर में आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। जिस समय ये घटना हुई, उस समय विमान के अंदर 289 लोग सवार थे, जिसमें चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। हालांकि गनीमत ये रही कि समय रहते इस आग को बुझा लिया गया और विमान में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा मामलों के एसपी राजकुमार सिलावल ने एएनआई को फोन पर इस मामले की जानकारी देते हुए बताया, “तुर्की एयरलाइंस का विमान टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था। लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।” अधिकारियों ने बताया कि जिस विमान के साथ ये हादसा हुआ, उसमें कुल 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के भी कुछ अधिकारी शामिल थे। गनीमत ये रही कि सभी सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से ही विमान से रेस्क्यू किया गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लगातार विमान हादसों के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए ज्यादातर एयरपोर्ट स्टाफ अब ऐसे संवेदनशील मामलों को लेकर अलर्ट मोड में रहता है। जरा सी लापरवाही सैकड़ों लोगों की जान के लिए आफत बन सकती है। ऐसे में हमेशा हवाई यात्रा करते समय चौंकन्ने रहें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
16 ° C
17.1 °
16 °
67 %
3.1kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
26 °
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
27 °

Most Popular