33 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeमौसमIMD Rain Alert Weather Today: दिल्ली-NCR में कल से 3 दिन तक...

IMD Rain Alert Weather Today: दिल्ली-NCR में कल से 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, यूपी, बिहार से लेकर बंगाल तक बरसेंगे बदरा

IMD Rain Alert Weather Today: दिल्ली-यूपी से लेकर पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर,हिमाचल-उत्तराखंड तक मौसम अजब चाल चल रहा है. कहीं बारिश का अलर्ट  है तो कहीं तेज धूप पसीने छुड़ा रही है. राहत की बात यह है कि अप्रैल के मुकाबले मई का महीना गर्मी के लिहाज से सुकून देने वाला है.दिल्ली में 11 मई से मौसम फिर बदलने वाला है और तेज आंधी के साथ बारिश का दौर दो दिन देखने को मिलेगा.पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी में भी 11 मई के बाद गरज-चमक के साथ बारिश  का येलो अलर्ट है. इसके बाद फिर तापमान में कमी आना निश्चित है. आइए आपको आज और आगे के मौसम का हाल बताते हैं.

दिल्ली-एनसीआर में 11 मई से मौसम मारेगा पलटी

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सुबह और देर रात थोड़ी ठंडक बनी हुई है. अब 11 मई से मौसम अपनी चाल फिर बदलने वाला है. 11 और 12 मई को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन दो दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर रहेगा.  9 और 10 मई को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री को छुएगा. 13 मई से मौसम सामान्य हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आ सकती है.

पंजाब से लेकर कश्मीर तक झमाझम 

दिल्ली में बदले मौसम का रुख पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक देखने को मिलेगा. जम्मू-कश्मीर,उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा में भी 11 मई से मौसम पलटी मारेगा. इन सबी राज्यों में गरज-चमक के साथ 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी. ये दौर 14 मई तक चलेगा. इस दौरान मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यूपी-राजस्थान में मौसम का क्या हाल?

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 11 मई के बाद से मौसम की पलटी देखने को मिलेगी. दोनों ही प्रदेशों में 11 मई से 14 मई के बीच आंधी-बारिश के साथ तेज गर्जन सुनाई देगी. उत्तर प्रदेश में आज भी कई इलाकों में आंधी-बारिश का एक और दौर देखने को मिलेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12-14 तारीख के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 kmph तक) के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी होने की संभावना है.

राजस्थान के विभिन्न इलाके एक बार फिर तेज गर्मी की चपेट में हैं, जहां शुक्रवार को दिनभर लू जैसे हालात बने रहे. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 44 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.4 डिग्री और जोधपुर में 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा.इसी तरह कोटा और बीकानेर में 42 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 41.4 डिग्री और अजमेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में आंधी चल सकती है व बारिश हो सकती है

विभाग ने कहा कि हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसी तरह आगामी दो-तीन दिन में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और पश्चिमी भागों में ‘हीटवेव’ का नया दौर नौ मई से शुरू होने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने कहां-कहां किया अलर्ट?

➔11 और 12 तारीख को असम और मेघालय में; 08 से 10 तारीख के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; 12 मई को अरुणाचल प्रदेश में और 11 व 12 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ, कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

➔13 और 14 तारीख को अरुणाचल प्रदेश में; तथा 12 से 14 मई के दौरान असम और मेघालय में, कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

➔अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 09 से 13 तारीख के दौरान; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 09 और 12 तारीख को; और गांगेय पश्चिम बंगाल में 10 मई को, गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 kmph (तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

➔बिहार में 10 से 12 तारीख के दौरान, ओडिशा में 08 से 12 तारीख के दौरान; और झारखंड में 10 से 14 मई के दौरान, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 30-50 kmph तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

➔पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में आज को तेज तूफान (हवा की गति 50-60 kmph तक, झोंकों में 70 kmph तक) आने की संभावना है. झारखंड में 09 मई को कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

➔मध्य प्रदेश में आज,विदर्भ में 10 तारीख को; और छत्तीसगढ़ में 10-12 मई के दौरान, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

➔अगले 2 दिनों तक महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने की संभावना है.

➔09 से 12 तारीख के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं (30-50 kmph) चलने की संभावना है.

➔कर्नाटक में;09 से 11 तारीख के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में; और 09 मई को तटीय कर्नाटक में कहीं- कहीं से लेकर छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ आंधी और तेज़ हवाएं (30-50 kmph) चलने की संभावना है.

➔अगले 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और केरल और माहे में; तथा 09 और 10 मई को लक्षद्वीप में; और 09 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
58 %
3.1kmh
79 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular