21 C
New Delhi
Saturday, November 28, 2026
Homeदुनियासीजफायर के बीच बड़ा धमाका: अमेरिका ने ईरान के तेल टैंकर पर...

सीजफायर के बीच बड़ा धमाका: अमेरिका ने ईरान के तेल टैंकर पर किया सीधा हमला, मध्य पूर्व में फिर भड़का तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच अमेरिकी सेना ने बुधवार को एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला कर दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर समझौते का दबाव बढ़ाते हुए चेतावनी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बमबारी फिर से शुरू हो सकती है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह हमला ओमान की खाड़ी में हुआ, जब एक ईरानी तेल टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़कर बंदरगाहों की ओर जाने की कोशिश कर रहा था।

‘युद्ध जल्द खत्म हो सकता है’

कमांड के मुताबिक, एक लड़ाकू विमान ने टैंकर के रडर यानी कि दिशा नियंत्रित करने वाले हिस्से को निशाना बनाया। हालांकि इस समय ईरान और अमेरिका के बीच आधिकारिक रूप से ‘सीजफायर’ लागू है, फिर भी क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है। ईरान की सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका के नए प्रस्तावों पर विचार कर रही है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि 2 महीने से चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है और जंग के कारण रुकी हुई तेल और गैस आपूर्ति फिर से शुरू हो सकती है।

‘अगर वे सहमत नहीं हुए तो…’

ट्रंप ने जंग को लेकर यह भी कहा कि यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान अमेरिका की शर्तें मानता है या नहीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा, ‘अगर वे सहमत नहीं हुए तो बमबारी शुरू होगी। अगर समझौता नहीं होता है तो हम हमला करेंगे और यह पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर और ज्यादा तीव्रता वाला होगा।’ ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के अधिकारी युद्ध खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम उन लोगों से बात कर रहे हैं जो समझौता करना चाहते हैं, और हम देखेंगे कि क्या वे हमारे लिए संतोषजनक समझौता कर सकते हैं।’

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
21 ° C
22.1 °
21 °
78 %
0kmh
20 %
Sat
21 °
Sun
27 °
Mon
26 °
Tue
26 °
Wed
26 °

Most Popular