33 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeटेकWhatsApp के छुपे प्राइवेसी फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग! 90% यूजर्स आज...

WhatsApp के छुपे प्राइवेसी फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग! 90% यूजर्स आज भी अनजान

Whatsapp Tips: आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का साधन नहीं बल्कि हमारी निजी बातचीत, फोटो और जरूरी जानकारी का बड़ा हिस्सा बन चुका है. ऐसे में प्राइवेसी को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी हो जाता है. दिलचस्प बात यह है कि WhatsApp में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को जानकारी ही नहीं है.

अगर आप नहीं चाहते कि हर कोई देखे कि आप कब ऑनलाइन थे तो WhatsApp आपको Last Seen और Online Status छिपाने का विकल्प देता है. आप इसे सिर्फ कॉन्टैक्ट्स या कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित कर सकते हैं.

आप अपनी प्रोफाइल फोटो और About सेक्शन की विजिबिलिटी भी कंट्रोल कर सकते हैं. इसे Everyone से हटाकर My Contacts या Nobody पर सेट करने से अनजान लोगों से आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है.

अगर आप चाहते हैं कि सामने वाले को यह पता न चले कि आपने मैसेज पढ़ लिया है तो Read Receipts ऑफ कर सकते हैं. इससे आपकी एक्टिविटी ज्यादा प्राइवेट रहती है.

WhatsApp में Disappearing Messages फीचर भी है जिसमें भेजे गए मैसेज एक तय समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं. यह फीचर खासकर तब काम आता है जब आप संवेदनशील जानकारी शेयर कर रहे हों. अब WhatsApp में चैट लॉक का फीचर भी मिल रहा है जिससे आप खास चैट्स को लॉक कर सकते हैं. इसके अलावा ऐप लॉक फीचर के जरिए आप फिंगरप्रिंट या पासवर्ड से पूरे ऐप को सुरक्षित कर सकते हैं.

Two-Step Verification एक बेहद जरूरी फीचर है जो आपके अकाउंट को हैकिंग से बचाता है. इसमें आपको एक 6-अंकों का PIN सेट करना होता है जो नए डिवाइस पर लॉगिन के समय मांगा जाता है.

अगर आपको अंजान नंबरों से बार-बार कॉल आती हैं तो Silence Unknown Callers फीचर उन्हें अपने आप साइलेंट कर देता है. इससे आपकी प्राइवेसी के साथ-साथ शांति भी बनी रहती है. WhatsApp में मौजूद ये प्राइवेसी फीचर्स आपकी डिजिटल जिंदगी को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
58 %
3.1kmh
79 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular