27.7 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Vyapam Exam Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, व्यापमं ने...

CG Vyapam Exam Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, व्यापमं ने बदला प्रतियोगी परीक्षाओं का समय

CG Vyapam Exam Update: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी, हीट वेव को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया है। रविवार 19 अप्रैल को होने वाली परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के बाद आगामी सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

पहले परीक्षा का समय 11 से 1.15 बजे तक निर्धारित किया गया था। दोपहर की पाली को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज होने वाली परिवहन आरक्षक परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक ही होगी। इसके बाद नई समय-सारिणी लागू की जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए हल्के रंग की आधी बांह की शर्ट और स्लीपर पहनना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को कान के आभूषण (जैसे झुमके) पहनने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि मंगलसूत्र सहित गले के आभूषण पहन सकेंगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
76 %
2.9kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
39 °

Most Popular