29.3 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomeदेशIAF aircraft incident: पुणे में वायुसेना के फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग,...

IAF aircraft incident: पुणे में वायुसेना के फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग, रनवे अस्थायी रूप से बंद, कैंसिल हुईं 91 फ्लाइट्स

IAF aircraft incident: महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन इसके असर से पूरे एयरपोर्ट की व्यवस्था हिल गई। भारतीय वायुसेना के एक विमान की हार्ड लैंडिंग के कारण रनवे को तुरंत बंद करना पड़ा, जिससे रातभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात करीब 10:25 बजे भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए आ रहा था। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया कि, विमान का लैंडिंग गियर अचानक काम करना बंद कर गया, जिसके कारण विमान सामान्य तरीके से उतर नहीं सका और रनवे पर जोर से टकरा गया। इस स्थिति को हार्ड लैंडिंग कहा जाता है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से रनवे को बंद कर दिया गया, ताकि किसी अन्य विमान को खतरा न हो और स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

क्या होती है हार्ड लैंडिंग?

जब कोई विमान रनवे पर उतरते समय सामान्य गति और संतुलन बनाए रखने में असफल हो जाता है और तेज झटके के साथ जमीन को छूता है, तो उसे हार्ड लैंडिंग कहा जाता है। आमतौर पर विमान धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से उतरता है, लेकिन तकनीकी खराबी, मौसम की खराब स्थिति या पायलट के आकलन में मामूली गड़बड़ी के कारण यह स्थिति पैदा हो सकती है। हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है और यात्रियों व क्रू को चोट भी लग सकती है, हालांकि इस घटना में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

रनवे तुरंत बंद, उड़ानें ठप

घटना के बाद इंडियन एयर फोर्स ने पुष्टि की है कि, सुरक्षा के मद्देनजर रनवे को तुरंत बंद कर दिया गया है। वायुसेना ने बताया कि, विमान का चालक दल पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी तरह की नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, रनवे बंद होने के कारण एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं और संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने तुरंत रनवे को साफ करने और स्थिति सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

91 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

इस घटना के चलते एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार कुल 91 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें सबसे ज्यादा असर इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा, जिनकी 65 फ्लाइट्स रद्द हुईं। इसके अलावा एयर इंडिया की 6, स्पाइसजेट की 5, अकासा एयर की 5 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 10 उड़ानें भी कैंसिल करनी पड़ीं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular