29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeखेलIPL 2026 Points Table: CSK की धमाकेदार जीत से बदला प्वाइंट्स टेबल...

IPL 2026 Points Table: CSK की धमाकेदार जीत से बदला प्वाइंट्स टेबल का खेल, ये टीम पहुंची सबसे नीचे

IPL 2026 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आखिरकार आईपीएल 2026 के सीजन में अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब रही है, जिसके लिए उन्हें चार मैचों का इंतजार करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं हुई थी, जिसमें उन्हें शुरुआती तीन मुकाबलों में लगातार एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। अब चौथे मैच में उनका सामना अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से था, जिसको उन्होंने 23 रनों से अपने नाम करने के साथ ही पहली जीत हासिल की और प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता भी खोल लिया। सीएसके की जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में थोड़ी उथल-पुथल भी देखने को मिली है।

सीएसके की जीत से केकेआर पहुंची अंतिम पायदान पर

आईपीएल 2026 सीजन में अब तक 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात की जाए तो उसमें अंतिम पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहुंच गई है, जिनके इस सीजन में 4 मैचों में तीन हार के साथ सिर्फ एक अंक है और उनका नेट रनरेट -1.315 का है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अब 4 मैचों में तीन हार और एक जीत के बाद 2 अंकों के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उनका नेट रनरेट -1.532 का है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स टीम का कब्जा बरकरार है जिसमें उन्होंने इस सीजन में चार मुकाबले खेलने के बाद चारों को अपने नाम किया है और 8 अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। राजस्थान रॉयल्स टीम का नेट रनरेट 2.055 का है।

पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर, आरसीबी तीसरे पर काबिज

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 18 मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल में अन्य टीमों की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें पंजाब किंग्स की टीम 4 मैचों में तीन जीत के बाद 7 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.720 का है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद तीसरे नंबर पर है, जिसमें उनके चार अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम चार मैचों में चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स है जो पांचवें नंबर पर है और उनके तीन मैचों में चार अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम छठे, 7वें और 8वें नंबर पर है, जिसमें तीनों के 2-2 अंक हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
47 %
3.3kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular