26 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Train Cancelled: यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 10 ट्रेनें रद्द, 2 गाड़ियां...

CG Train Cancelled: यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 10 ट्रेनें रद्द, 2 गाड़ियां बीच रास्ते में ही होंगी समाप्त; देखें पूरी लिस्ट

CG Train Cancelled: रेलवे ने यार्ड रिमॉडलिंग एवं चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य का हवाला दे रेलवे ने यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है. साथ ही दो यात्री ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया है. रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में बिलासपुर-चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. अकलतरा चौथी लाइन का कार्य को रिसेड्यूल किया गया था. अब यह कार्य 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा. इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द होने वाली गाड़ियां

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर और रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी.

12 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

12 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी.

12 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी.

गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी.

11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए  विशेष प्रबंध

गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी.

रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों को सलाह दी है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें.

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
26 ° C
26.1 °
26 °
100 %
1.5kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
40 °

Most Popular