18.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeखेलKKR vs LSG: फिन एलन के ‘आउट’ पर मचा बवाल, बाउंड्री टच...

KKR vs LSG: फिन एलन के ‘आउट’ पर मचा बवाल, बाउंड्री टच के बावजूद दे दिया फैसला, वीडियो वायरल

KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले से एक बड़ा विवाद सामने आया है. ईडेन गार्डेन्स में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. पारी की शुरुआत करने आए फिन एलन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज 9 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनका विकेट अब एक नया विवाद बन गया है.

विवादों में फिन एलन का कैच

दरअसल यह घटना केकेआर की पारी के दूसरे ओवर की है, जब तेज गेंदबाज प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन ने थर्ड-मैन की दिशा में हवाई शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के पास तैनात दिगवेश राठी ने शानदार प्रयास करते हुए उनका कैच लपक लिया, जिसके बाद पूरा मामला विवादों में घिर गया.

सोशल मीडिया पर दिगवेश राठी के इस कैच को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कैच लेते समय उनका बायां पैर बाउंड्री से टच हो गया था. दरअसल, जिस एंगल से यह कैच दिखाया गया, उससे यह स्पष्ट करना मुश्किल था कि कैच पूरी तरह सही था या नहीं.

अंपायरों के फैसलों पर उठ रहे सवाल

इसी बात को लेकर फैंस ने अंपायरों को जमकर घेरा है. विवाद इस बात पर और गेहरा गया कि ग्राउंड अंपायरों ने इस फैसले को दोबारा जांचना जरूरी नहीं समझा. फैंस का कहना है कि जब तकनीक मौजूद है, तो ऐसे करीबी मामलों में थर्ड अंपायर की मदद जरूर ली जानी चाहिए थी, ताकि सही फैसला सामने आ सके.

कमेंटेटर्स ने भी उठाए सवाल

इसके अलावा इस मैच में हिंदी कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स ने भी इस कैच पर सवाल उठाए गए. कमेंटेटर्स ने साफ कहा कि राठी का कैच लीगल नहीं था और रिप्ले में उनका बायां पैर स्पष्ट रूप से बाउंड्री लाइन को छूता हुआ नजर आ रहा था, जिससे विवाद और गहरा गया.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.6 ° C
18.6 °
18.6 °
29 %
1.2kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular